Kili Paul पर चढ़ा ‘गदर 2’ का फितूर, सनी देओल के फैंस बोले- हिंदुस्तान जिंदाबाद; देखें Video

Written by: Kavita Tiwari | biharivoice.com • 11 जुलाई 2023, 9:36 अपराह्न

सनी देओल और अमीषा पटेल की फिल्म गदर 2 की चर्चा चौतरफा हो रही है। इस फिल्म को देखने के लिए फैंस कितने बेताब हैं, इसका अंदाजा आप इस के हर पोस्ट पर आने वाले फैंस के रिएक्शन से ही लगा सकते हैं।

Kili Paul On Mai Nikala Gaddi Leke Song: सनी देओल और अमीषा पटेल की फिल्म गदर 2 की चर्चा चौतरफा हो रही है। इस फिल्म को देखने के लिए फैंस कितने बेताब हैं, इसका अंदाजा आप इस के हर पोस्ट पर आने वाले फैंस के रिएक्शन से ही लगा सकते हैं। इन रियेक्शन को देखकर यह साफ लग रहा है कि लोगों के सर गदर 2 का फितूर चढ़ा हुआ है। हालांकि यह फिल्म लोगों को कितनी पसंद आती है यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा, लेकिन इस समय गदर 2 से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें तंजानिया की भाई-बहन की जोड़ी सनी देओल के गाने ‘मैं निकला गड्डी ले के’ पर धमाल मचाती नजर आ रही है।

किली पॉल के Video ने मचाया गदर

तंजानिया के किली पॉल वैसे तो किसी पहचान के मोहताज नहीं है। हर कोई उन्हें एक अनोखे अंदाज के लिए जानता है, जिसमें वह बॉलीवुड के गानों पर थिरकते और जमकर परफॉर्मेंस देते नजर आते हैं लेकिन हाल फिलहाल उनका नाम सनी देओल की मोस्ट पॉपुलर फिल्म गदर 2 के सुपरहिट गाने ‘मैं निकला गड्डी लेके’ पर धमाकेदार डांस वीडियो के चलते सुर्खियों में बना हुआ है।

इस वीडियो में किली पॉल के साथ उनकी बहन नीमा पॉल भी नजर आ रही है। दोनों भाई-बहन की जोड़ी ने इस गाने पर जमकर डांस किया है। सबसे खास बात यह है कि इस गाने को रीक्रिएट करने के लिए किली पॉल और उनकी बहन ने माहौल में कंप्लीट इंडियन आउटफिट कैरी किए हैं।

इंडियन आउटफीट में किली पॉल और नीमा पॉल ने मचाया धमाल

वीडियो में किली पॉल पीच कलर की शेरवानी में काफी हैंडसम लग रहे हैं। तो वहीं उनकी बहन नीमा भी पीच कलर के अनारकली सूट में काफी जच रही है। नीमा ने अपने एथनिक लुक में मांग टीका और कानों में झुमके भी पहने हुए हैं। गदर फिल्म के गाने पर वीडियो शेयर करते हुए किली पॉल ने सनी देओल की जमकर तारीफ की है।

उन्होंने वीडियो के कैप्शन में लिखा- सनी देओल जैसे 90 के दशक के बॉलीवुड सितारे मेरे बचपन को यादगार बनाते हैं। मैंने बहुत सारी बॉलीवुड फिल्में देखी है। मेरा सपना एक एक्टर बनने का था और मैं अपने सपने तक पहुंचने की कोशिश कर रहा हूं। बॉलीवुड कंटेंट क्रिएटर का हिस्सा बन कर मैं बहुत खुश हूं। मैं जानता हूं एक दिन मेरा सपना जरूर सच होगा।

बता दे कि किली पॉल के इस वीडियो को सनी देओल ने भी अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। वीडियो में सनी देओल के गाने पर किली पॉल का स्वैग फैंस की खुशी को और भी बढ़ा रहा है। यही वजह है कि कमेंट सेक्शन में हर किसी ने अपने अंदाज में किली पॉल के टशन की तारीफ की है। इस दौरान कमेंट करते हुए जहां एक यूजर ने लिखा- हिंदुस्तान जिंदाबाद… तो वही दूसरे ने लिखा- गदर सिर्फ फिल्म नहीं है, ये एक इमोशन है। तो वही एक यूजर ने कहा- गदर 2 का क्रेज अभी से लोगों के सर पर चढ़कर बोल रहा है।

About the Author :

Kavita Tiwari

मीडिया के क्षेत्र में करीब 7 साल का अनुभव प्राप्त हुआ। APN न्यूज़ चैनल से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद कई अलग-अलग चैनलों में असिस्टेंट प्रोड्यूसर से लेकर रन-डाउन प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया। वहीं फिलहाल बीते 1 साल 6 महीने से बिहार वॉइस वेबसाइट के साथ नेशनल, बिजनेस, ऑटो, स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रही हूं। वेबसाइट पर दी गई खबरों के माध्यम से हमारा उद्देश्य लोगों को बदलते दौर के साथ बदलते भारत के बारे में जागरूक करना एवं देशभर में घटित हो रही घटनाओं के बारे में जानकारी देना है।