कभी गाल खिचे तो कभी लिया चुम्मा, सरेआम खेसारी लाल यादव के साथ दुबारा रोमांस करती दिखीं काजल; देखें Video

Written by: Kavita Tiwari | biharivoice.com • 17 जुलाई 2023, 4:54 अपराह्न

Kajal Raghwani And Khesari Lal Yadav Romance video: वीडियो में आप देख सकते हैं कि काजल राघवानी कभी खेसारी के गाल खींच रही हैतो कभी किस कर रही

Kajal Raghwani And Khesari Lal Yadav Video: खेसारी लाल यादव और भोजपुरी एक्ट्रेस काजल राघवानी की जोड़ी हमेशा से भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के सुपरहिट जोड़ियों में से एक रही है। ऐसे में जब भी यह जोड़ी किसी फिल्म या गाने में नजर आई है, तो दोनों ने काफी धमाल मचाया है। वही फिल्मी गलियारों में हिट होने के बाद इस जोड़ी पर कई लोगों ने उंगलियां भी उठाई है। जहां कुछ को इनकी केमिस्ट्री पसंद आई है, तो वहीं कई ने इनके लव-अफेयर्स को काफी तूल दिया है। इन सब खबरों के बीच बीते कुछ समय से खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी का रिश्ता टूट गया था। यही वजह थी कि दोनों काफी लंबे समय से किसी फिल्म या गाने में भी साथ में नहीं आ रहे थे।

वहीं अब काजल राघवानी और खेसारी लाल यादव का एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जो एक लेटेस्ट इवेंट का है। इस वीडियो को देखकर यह लग रहा है कि दोनों का फिर से पैचअप हो गया है। दोनों के रिश्ते सुधर गए हैं।

वायरल हुआ खेसारी-काजल का रोमांटिक वीडियो (Kajal Raghwani And Khesari Lal Yadav romance video)

काजल राघवानी और खेसारी लाल यादव के रिश्ते में सुधार की खबर ने उनके फैंस को जबरदस्त खुशी दी है। दरअसल हाल ही में दोनों को एक फिल्म फेयर फेमिना भोजपुरी आइकन अवार्ड फंक्शन में एक साथ एंट्री करते देखा गया। इस दौरान इवेंट में उनकी जोड़ी उस समय चर्चा का केंद्र बन गई, जब दोनों ने रेड कारपेट पर एक साथ न सिर्फ एंट्री ली बल्कि जबरदस्त मस्ती भी की। इस दौरान जहां खेसारी लाल यादव ब्लैक कलर के सूट में दिख रहे थे, तो वहीं काजल राघवानी पिंक कलर के गाउन में बेहद खूबसूरत लग रही थी।

View this post on Instagram

A post shared by KHESARI LAL YADAV (@khesari_yadav_fanclub)

काजल ने खींचे खेसारी के गाल

इस वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। कमेंट सेक्शन में दोनों की जोड़ी को लेकर एक बार फिर फैंस ने खुले अंदाज में तारीफ की। इसके साथ ही कमेंट सेक्शन में कई लोगों ने दोनों की जोड़ी को एक बार फिर पर्दे पर एक साथ आने के लिए भी कहा।

वीडियो में आप देख सकते हैं कि काजल राघवानी और खेसारी लाल यादव के बीच रेड कार्पेट पर काफी मस्ती चल रही है। काजल राघवानी कभी खेसारी की बाहों को पकड़ रही है, तो कभी उनके गाल खींचती दिखाई दे रही है। इस वीडियो में खेसारी और काजल की केमिस्ट्री फैंस का दिल लूट रही है।

ये भी पढ़ें- Pawan Singh- Khesari Lal में हुआ सुलह, एक दूसरे से लगे गले किया KISS, रवि किशन ने निभाई भूमिका

About the Author :

Kavita Tiwari

मीडिया के क्षेत्र में करीब 7 साल का अनुभव प्राप्त हुआ। APN न्यूज़ चैनल से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद कई अलग-अलग चैनलों में असिस्टेंट प्रोड्यूसर से लेकर रन-डाउन प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया। वहीं फिलहाल बीते 1 साल 6 महीने से बिहार वॉइस वेबसाइट के साथ नेशनल, बिजनेस, ऑटो, स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रही हूं। वेबसाइट पर दी गई खबरों के माध्यम से हमारा उद्देश्य लोगों को बदलते दौर के साथ बदलते भारत के बारे में जागरूक करना एवं देशभर में घटित हो रही घटनाओं के बारे में जानकारी देना है।