Jitiya 2023: इस बार 6 अक्टूबर को मनाया जाएगा जितिया, जानें जितिया पूजा का शुभ मुहूर्त, विधि और महत्व

Jitiya 2023: इस बार जितिया पर्व व्रत 6 अक्टूबर 2023 शुक्रवार को रखा जाना है। 5 अक्टूबर से यह व्रत नहाय-खाय  से शुरू हो जाएगा और 7 अक्टूबर शनिवार को इस व्रत का पारन किया जाएगा। जितिया व्रत महिलाएं अपनी संतान की लंबी आयु व खुशहाली के लिए करती है। इस व्रत से संतान प्राप्ति के साथ ही  दर्द और परेशानियों से संतान की रक्षा होती है। हिंदू पंचांग के मुताबिक जितिया व्रत आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी लेकर नवमी तिथि तक मनाया जाता है।

इस साल अष्टमी तिथि कब से कब तक– साल 2023 में अष्टमी 6 अक्टूबर 2023 को सुबह 6:34 से प्रारंभ हो जाएगी और 7 अक्टूबर को सुबह 8 बजकर 08 मिनट तक में समाप्त होगी।

जितिया व्रत  शुभ मुहूर्त- पहला मुहूर्त 7:45 से लेकर 9:13 तक सुबह में है जिसके बाद 9:13 मिनट से लेकर 10:41 तक सुबह में, फिर 12:09 PM से लेकर 1:37PM तक  है वही शाम का 4:34 से लेकर 6:02 तक है।

व्रत के दौरान इन बातों का रखें ध्यान(Jitiya 2023)

जितिया व्रत को रखने से पहले नोनी का साग खाने की परंपरा है। कहा जाता है कि नोनी के साग में कैल्शियम और आयरन की भरपूर मात्रा होती है जिसके कारण शरीर में पोषण पोषक तत्वों की कोई कमी नहीं होती है। इस व्रत मे महिलाएं जितिया का लाल रंग का धागा भी गले में पहनती है कुछ महिलाएं जितिया का लॉकेट भी पहनती है। पूजा के दौरान सरसों के तेल और खल को चढ़ाया जाता है। व्रत के पालन के बाद यह तेल बच्चों के सिर पर आशीर्वाद के तौर पर लगाया जाता है

जितिया व्रत पूजन विधि-

बता दें कि जितिया व्रत को करने के लिए सुबह जल्दी उठकर स्नान कर ले। स्नान करने के बाद सूर्य नारायण की प्रतिमा को स्नान कराये। धूप,घी आदि से आरती करें. उसके बाद भोग लगाए। मिट्टी और गाय से के गोबर से चील व सियारिन की मूर्ति बनाएँ। कुशा से बनी जीमूतवाहन  की प्रतिमा को दीप, चावल, पुष्प आदि अर्पित करें। विधि विधान से पूजा करें और व्रत का कब कथा भी सुने। व्रत पारण के बाद दान जरूर करें।

जितिया व्रत 2023 का पारण कब है– जितिया व्रत का पारण 7 अक्टूबर को सुबह 8:10 के बाद करें।  

ये भी पढ़ें- घर से लक्ष्मी है नाराज, तो घर की इन 5 जगहों पर रखें ये सफेद चीज, धन-दौलत से भर जायेगी तिजाोरी!

Manish Kumar