पिता बनें जसप्रीत बुमराह, श्रीराम के सबसे बड़े योद्धा के नाम पर रखा बेटे का नाम

Written by: Kavita Tiwari | biharivoice.com • 04 सितम्बर 2023, 3:17 अपराह्न

Jasprit Bumrah Son: भारतीय क्रिकेट टीम के सुपरफास्ट बॉलर जसप्रीत बुमराह पिता बन गए हैं। क्रिकेटर की पत्नी संजना गणेशन ने बेटे को जन्म दिया है।

Jasprit Bumrah Son: भारतीय क्रिकेट टीम के सुपरफास्ट बॉलर जसप्रीत बुमराह पिता बन गए हैं। क्रिकेटर की पत्नी संजना गणेशन ने बेटे को जन्म दिया है। बुमराह ने सोशल मीडिया पर इस खुशखबरी को साझा करते हुए अपने बेटे के नाम का खुलासा भी किया है। उन्होंने बताया है कि उन्होंने अपने बेटे का नाम अंगद रखा है। एशिया कप को बीच में ही छोड़कर अपने बेटे की पहली झलक देखने के लिए रविवार को ही मुंबई लौट आए हैं।

जसप्रीत बुमराह ने बेटे के नाम का किया खुलासा(Jasprit Bumrah Son Name)

भारतीय क्रिकेटर जसप्रीत बुमराह ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा- हमारा छोटा परिवार बड़ा हो गया है, हमारा दिल जीतना हमें कभी सोचा था उससे अधिक भरा हुआ है। आज सुबह हमने अपने लिटिल बॉय अंगद जसप्रीत बुमराह का दुनिया में स्वागत किया है और हमें बहुत ज्यादा खुशी है।

बेटे के जन्म की गुडन्यूज मिलते ही जसप्रीत बुमराह रविवार को एशिया कप को बीच में ही छोड़कर श्रीलंका से मुंबई आ गए हैं। वह सुपर-4 स्टेज के मैचों के लिए श्रीलंका वापस लौट जाएंगे। टीम इंडिया अगर आज नेपाल को हराने में कामयाब हो जाती है, तो वह सुपर 4 के लिए क्वालीफाई कर लेगी। वहीं अगर मैच आज भी बारिश के कारण रद्द हो जाता है। तब भी सुपर-4 में टीम इंडिया की जगह पक्की मानी जा रही है।

जसप्रीत बुमराह ने 2021 में की थी संजना से शादी

बता दे जसप्रीत बुमराह ने साल 2021 में संजना गणेशन से शादी की थी। 15 मार्च 2021 को यह शादी गोवा में बेहद ग्रैंड तरीके से हुई थी। इसमें परिवार के सदस्यों के अलावा दोस्त और करीबी लोग भी शामिल हुए थे।

कौन है जसप्रीत बुमराह की पत्नी संजना गणेशन?

बता दे जसप्रीत बुमराह की पत्नी का नाम संजना गणेशन है। उन्होंने साल 2012 में सिंबायोसिस इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलॉजी से बीटेक किया था ग्रेजुएशन के बाद संजना ने एक साल तक सॉफ्टवेयर इंजीनियर के तौर पर नौकरी की। इसके बाद वह 2014 में मिस इंडिया फाइनलिस्ट भी रह चुकी है। संजना ने एमटीवी के शो स्प्लिट्सविला के 14 सीजन में भी हिस्सा लिया था। वही इस शो के बाद संजना एक स्पोर्टस एंकर बन गई और इसी दौरान उनकी मुलाकात जसप्रीत बुमराह से हुई और दोनों की बढ़ती मुलाकातों के साथ प्यार परवान चढ़ा, जिसके बाद दोनों ने शादी करने का फैसला किया।

ये भी पढ़ें- इस महिला रेसलर ने अकेले खली को रिंग से कर दिया था बाहर, देख हैरान रह गया था पूरा WWE; देखें विडियो

About the Author :

Kavita Tiwari

मीडिया के क्षेत्र में करीब 7 साल का अनुभव प्राप्त हुआ। APN न्यूज़ चैनल से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद कई अलग-अलग चैनलों में असिस्टेंट प्रोड्यूसर से लेकर रन-डाउन प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया। वहीं फिलहाल बीते 1 साल 6 महीने से बिहार वॉइस वेबसाइट के साथ नेशनल, बिजनेस, ऑटो, स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रही हूं। वेबसाइट पर दी गई खबरों के माध्यम से हमारा उद्देश्य लोगों को बदलते दौर के साथ बदलते भारत के बारे में जागरूक करना एवं देशभर में घटित हो रही घटनाओं के बारे में जानकारी देना है।