8 साल बड़े शख्स को दिल दे बैठी है अर्जुन कपूर की बहन खुशी कपूर, भाई को भी 12 साल बड़ी हीरोइन से है प्यार

Written by: Kavita Tiwari | biharivoice.com • 24 जून 2023, 4:24 अपराह्न

जल्द ही खुशी कपूर द आर्चीज फिल्म में नजर आने वाली है और इसी के जरिए वह इंडस्ट्री में डेब्यू भी करेंगी, लेकिन डेब्यू पहले ही खुशी कपूर के लव-अफेयर के चर्चे चौतरफा सुर्खियों में है।

Khushi Kapoor Boyfriend: बोनी कपूर और दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी की छोटी बेटी खुशी कपूर इन दिनों अपने बॉलीवुड डेब्यु को लेकर लगातार चर्चाओं में बनी हुई है। दरअसल जल्द ही खुशी कपूर द आर्चीज फिल्म में नजर आने वाली है और इसी के जरिए वह इंडस्ट्री में डेब्यू भी करेंगी, लेकिन डेब्यू पहले ही खुशी कपूर के लव-अफेयर के चर्चे चौतरफा सुर्खियों में है। खास बात यह है कि खुशी कपूर का नाम जिस मशहूर सिंगर के साथ जोड़ा जा रहा है, वह उम्र में उनसे 8 साल बड़ा हैं।

कौन है खुशी कपूर का बॉयफ्रेंड?

खुशी कपूर का नाम इन दिनों पंजाबी सिंगर एपी ढिल्लों के साथ लगातार चर्चाओं में बना हुआ है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक 22 साल की खुशी 30 साल के मशहूर सिंगर एपी ढिल्लों को डेट कर रही हैं। हालांकि दोनों की तरफ से इस रिश्ते को लेकर अब तक कोई स्टेटमेंट नहीं आया है, लेकिन बीते कुछ दिनों में दोनों की वायरल हुई तस्वीरों के साथ यह चर्चे शुरू हो गए हैं।

बता दें कि एपी ढिल्लों ने हाल ही में आये अपने नए गाने ट्रू स्टोरीज के लिरिक्स में खुशी कपूर के नाम का जिक्र किया है। गाने में एपी ढिल्लों यह कहते हुए नजर आ रहे हैं, जदो हंसे तन लागे खुशी कपूर… जिसका मतलब जब आप हंसती हैं तो खुशी कपूर की तरह दिखती हो है। इसी के साथ खुशी कपूर और एपी ढिल्लों के लव अफेयर के चर्चे शुरू हो गए हैं।

लगातार वायरल हो रही इन खबरों पर अब तक खुशी कपूर या एपी ढिल्लो की तरफ से कोई रिएक्शन नहीं आया है। बता दे एपी ढिल्लो के म्यूजिक कंसर्ट में कई बार खुशी कपूर और उनकी बहन जान्हवी कपूर को देखा गया है। अब ऐसे में दोनों के रिश्ते का क्या सच है, यह तो यही दोनों बता सकते हैं।

About the Author :

Kavita Tiwari

मीडिया के क्षेत्र में करीब 7 साल का अनुभव प्राप्त हुआ। APN न्यूज़ चैनल से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद कई अलग-अलग चैनलों में असिस्टेंट प्रोड्यूसर से लेकर रन-डाउन प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया। वहीं फिलहाल बीते 1 साल 6 महीने से बिहार वॉइस वेबसाइट के साथ नेशनल, बिजनेस, ऑटो, स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रही हूं। वेबसाइट पर दी गई खबरों के माध्यम से हमारा उद्देश्य लोगों को बदलते दौर के साथ बदलते भारत के बारे में जागरूक करना एवं देशभर में घटित हो रही घटनाओं के बारे में जानकारी देना है।