किसी सेलिब्रिटी से कम नही है इशांत शर्मा की पत्नी प्रतिमा सिंह, भारतीय खेल जगत का रह चुकी हैं एक अहम हिस्सा

भारत के लिए 100 से ज्यादा टेस्ट मैचों में प्रतिनिधित्व करने वाले स्टार तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा का आज  33वां जन्मदिन हैं. इनका जन्म 2 सितंबर 1988 को दिल्ली में हुआ था. देश की राजधानी दिल्ली से तालुख रखने वाले 6’4” लंबे फास्ट बॉलर अभी तक 100 से भी ज्यादा टेस्ट मैच खेल चुके हैं. आपको बता दें कि ईशांत को पहली बार 2007 में भारत के लिए खेलने का मौका मिला और तब से अब तक इसे तेज गेंदबाज ने अपने दम पर भारत को कई महत्वपूर्ण मैच जितवाए हैं. इशांत शर्मा ने साल 2016 मे प्रतिमा सिंह से सिंह से शादी किए।प्रतिमा सिंह उत्तरप्रदेश की रहने वाली है और भारतीय खेल जगत से ही जुड़ी हु है।प्रतिमा सिंह दिखने मे काफी खूबसूरत है, दोनों को जोड़ी फिट बैठती है।

भारतीय महिला बास्केटबॉल टीम की सदस्य रह चुकी हैं प्रतिमा सिंह :-

pratima singh

बतादें कि इशांत शर्मा की पत्नी प्रतिमा सिंह एक बास्केटबॉल खिलाड़ी है और वह अक्सर अपने पति का मनोबल बढ़ाती नजर आती हैं। प्रतिमा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और आये दिन लोगों के बीच अपनी नई नई तस्वीरें पोस्ट करती रहती हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि महज 13 साल की उम्र में साल 2003 में बास्केटबॉल खेलने की शुरुवात करने वाली प्रतिमा सिंह भारतीय महिला बास्केटबॉल टीम की सदस्य रह चुकी हैं।

एक इवेंट के दौरान हुई थी इशांत शर्मा और प्रतिमा सिंह की पहली मुलाकात :-

Ishant Sharma's wife Pratima Singh

whatsapp channel

google news

 

प्रतिमा ने साल 2006 में भारतीय जूनियर महिला बास्केटबॉल टीम में हिस्सा लिया और फिर साल 2008 में वह इस टीम की कप्तान बन गई थी। बात करें अगर इशांत और प्रतिमा के बारे में तो दोनों की पहली मुलाकात एक इवेंट के दौरान हुई थी और फिर लंबे समय तक एक दूसरे को डेट करने के बाद साल 2016 में दोनों ने अपने बड़ो के आशीवार्द से शादी कर ली थी।

उत्तर प्रदेश से ताल्लुक रखती हैं प्रतिमा सिंह :-

Ishant Sharma's wife Pratima Singh

आपको बतादें कि प्रतिमा सिंह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के वाराणसी से ताल्लुक रखती हैं और वह पांच बहने और एक भाई हैं जिनमे वह सबसे छोटी हैं। प्रतिमा को भारतीय बास्केटबॉल में सिंह सिस्टर्स के नाम से भी पहचाना जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि प्रतिमा की सबसे बड़ी बहन प्रियंका सिंह बास्केटबाल कोच हैं वही दिव्या सिंह भी भारत की अंडर-16 पुरुष बास्केटबाल टीम की कोच हैं।

बास्केटबॉल से गहरा ताल्लुक हैं प्रतिमा सिंह और उनकी बहनों का :-

Ishant Sharma's wife Pratima Singh

इसके अलावा प्रतिमा की एक अन्य बहन प्रशांति सिंह भारतीय महिला बास्केटबाल टीम की मौजूदा कप्तान हैं। जबकि चौथे नंबर की बहन आकांक्षा राष्ट्रीय बास्केटबाल टीम की सदस्य हैं। वही प्रतिमा सिंह के भाई विक्रांत सोलंकी राष्ट्रीय स्तर के फुटबॉलर हैं। बात करें अगर माता-पिता की तो उनके पिता का नाम गौरीशंकर सिंह है और बैंक सेवा से रिटायर्ड हैं जबकि मां उर्मिला सिंह हाउस वाइफ हैं।

टेस्ट मे 300 विकेट चटकाने वाले देश के तीसरे गेंदबाज बन चुके हैं इशांत शर्मा :-

Ishant Sharma's wife Pratima Singh

मालूम हो कि इशांत शर्मा चेन्नई में खेले गए पहले टेस्ट के दौरान 300 विकेट चटकाने वाले छठे भारतीय तथा कपिल देव और जहीर खान के बाद देश के तीसरे तेज गेंदबाज बन चुके हैं। इशांत ने अपना टेस्ट पदार्पण 2007 में बांग्लादेश के खिलाफ किया था।इसके अलावा आपको बतादें कि इशांत ने 11 बार पारी में पांच या इससे अधिक विकेट लिए हैं और एक मैच में एक बार 10 विकेट झटके हैं।

Share on