माही भाई के सिग्नेचर साथ मै अपना ऑटोग्राफ कैसे दूँ, मैं उतना बड़ा नहीं हूँ -ईशान किशन; देखें Video

Ishan Kishan On MS Dhoni: भारतीय क्रिकेट टीम के धुआंधार बल्लेबाज और युवा विकेटकीपर ईशान किशन (Ishan Krishan)  का नाम इन दिनों हर जगह सुर्खियों में छाया हुआ है। ईशान किशन की बल्लेबाजी ने लोगों को उनका मुरीद बना दिया है। वही हाल ही में ईशान किशन द्वारा दिया गया एक ऐसा स्टेटमेंट सामने आया, जिसने लाखों लोगों का दिल जीत लिया। ईशान किशन के इस स्टेटमेंट का यह वीडियो सोशल मीडिया (Ishan Kishan Video Viral) पर न सिर्फ तेजी से वायरल हो रहा है, बल्कि लोग ईशान के महेंद्र सिंह धोनी (MS dhoni) के प्रति उनके सम्मान की जमकर तारीफ भी कर रहे हैं।

वायरल हुआ ईशान किशन का वीडियो

दरअसल हाल ही में एक फैन ने ईशान किशन को अपना फोन पकड़ते हुए उनसे उस पर ऑटोग्राफ देने के लिए रिक्वेस्ट की। ईशान किशन ऑटोग्राफ देने के लिए मान गए, लेकिन जब उन्होंने फोन की तरफ देखा तो वहां पहले से भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और क्रिकेट के इतिहास में कई ऐतिहासिक पारियां खेल चुके महेंद्र सिंह धोनी का ऑटोग्राफ मौजूद था। इसे देखने के बाद ईशान किशन ने बड़ी विनम्रता से जवाब दिया और कहा वह भारत के पूर्व कप्तान के हस्ताक्षर के बगल में ऑटोग्राफ देने के स्तर पर नहीं पहुंचे हैं। इतना ही नहीं इसके बाद उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी के ऑटोग्राफ के नीचे अपना ऑटोग्राफ दिया।

ईशान किशन के नाम है ये वर्ल्ड रिकॉर्ड

24 साल के ईशान किशन का महेंद्र सिंह धोनी के प्रति सम्मान का यह नजारा आज ना सिर्फ लोगों के बीच चर्चा बटोर रहा है, बल्कि लोग ईशान किशन के रवैया और सोच की भी तारीफ कर रहे हैं। बता दे ईशान किशन ने वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज दोहरा शतक जड़ने का वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। हाल ही में 10 दिसंबर को हुए बांग्लादेश के खिलाफ मैच में उन्होंने यह उपलब्धि हासिल की।

whatsapp channel

google news

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ishan Kishan (@ishankishan23)

इशान किशन ने जीता फिर फैंस का दिल

इस वीडियो में आप सुन सकते हैं कि कैसे उनका फैन उनसे धोनी के सिग्नेचर के ऊपर ऑटोग्राफ करने को कहता है, जिसके लिए वह मना कर देते हैं। हालांकि इस दौरान ईशान किशन अपने फैन का दिल रखने के लिए धोनी के सिग्नेचर के नीचे अपना ऑटोग्राफ कर देते हैं। वीडियो में ईशान किशन यह कहते हुए सुनाई दे रहे हैं कि- यह माही भाई का सिग्नेचर है, उसके ऊपर मैं कहां से घुस जाऊं… हम लोग अभी उतना पहुंच नहीं पाए हैं…. वहां पर जहां हम माही भाई के ऑटोग्राफ के साथ अपना ऑटोग्राफ दे… मैं नीचे कर देता हूं ठीक है।

धोनी ने की थी ईशान की तारीफ

बता दें महेंद्र सिंह धोनी और ईशान किशन दोनों ही झारखंड से ताल्लुक रखते हैं। हाल ही में जब ईशान किशन ने बांग्लादेश के खिलाफ धुआंधार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया था, तो पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने भी उनकी प्रशंसा की थी।

Share on