बिहार के लाल Ishan Kishan ने कराया बिहार को फक्र, IPL ऑक्शन में बने सबसे मंहगे खिलाड़ी

बिहार (Bihar) के लाल ईशान किशन (Ishan Kishan) ने एक बार फिर बिहार का नाम रोशन कर दिया है और यह साबित कर दिया है कि अपना बिहार सबसे आगे है। दरअसल बिहार के ईशान भारत के दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी (India’s Higest Paid Player In IPL) के तौर पर उभर कर सामने आए हैं। ईशान को आईपीएल में सबसे ज्यादा पैसे मिल रहे हैं। शनिवार को हुए आईपीएल ऑक्शन (IPL Auction 2022) में ईशान किशन को मुंबई इंडियंस ने 15.25 करोड रुपए की सोल्ड मनी देते हुए अपनी टीम में शामिल किया है। बता दें इससे पहले इस लिस्ट में भारत के खिलाड़ी युवराज सिंह (Yuvraj Singh) का नाम शामिल था, जिन्हें 16 करोड रुपए में आईपीएल ऑक्शन के दौरान खरीदा गया था ‌।

Ishaan Kishan Family

सबसे मंहगे खिलाड़ी बनें ईशान किशन

ईशान किशन की इस उपलब्धि पर राज्य में खुशी का माहौल है, वही पटना में रहने वाले उनके माता-पिता इस खुशी से झूम उठे हैं। उन्होंने मीडिया चैनल से बात करते हुए अपनी खुशी को जाहिर भी किया है। ईशान किशन के पिता प्रणव पांडे का बेटे की उपलब्धि पर कहना है कि- उन्हें जरा भी उम्मीद नहीं थी कि ऐसा कुछ होगा..। ऐसा नहीं लगता था कि उन्हें इतनी भारी-भरकम राशि इस साल के ऑक्शन में मिलेगी। उन्होंने सोचा था कि पिछले साल से कुछ ज्यादा राशि इस बार उन्हें मिल सकती है। इतनी बड़ी राशि तो सपने में भी नहीं सोची थी।

Ishaan Kishan

whatsapp channel

google news

 

ईशान किशन के पिता प्रणव पांडे का कहना है कि- यह उनकी ख्वाहिश है कि उनका बेटा लगातार इसी तरह प्रदर्शन करें और नाम रोशन करता रहें। बेटे की उपलब्धि पर उन्होंने जमकर बेटे की सराहना की। साथ ही इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए उनके आने वाले अच्छे भविष्य की कामना भी की।

मां ने दी और मेहनत करने की सलाह 

वहीं दूसरी ओर ईशान की माता सुमित्रा पांडे ने बेटे की इस उपलब्धि को उनकी मेहनत का नतीजा करार दिया। उनकी मां ने कहा कि ईशान किशन को अभी बहुत मेहनत करनी है। उसने अब तक बहुत मेहनत की है और उसे आगे भी इतनी ही तैयारी करनी होगी, ताकि भारतीय क्रिकेट टीम के तीनों फॉर्मेट में उसका सिलेक्शन हो सके।

Ishaan Kishan

ईशान किशन की इस उपलब्धि पर उनके परिवार को गांव भर से बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। ईशान के घर के आसपास रहने वाले लोग उन पर गर्व महसूस कर रहे हैं। इसके अलावा उनके माता-पिता को लगातार फोन आ रहे हैं और लोग बेटे किस उपलब्धि पर उन्हें बधाइयां दे रहे हैं।

Ishaan Kishan

ईशान किशन की इस उपलब्धि पर उनके भैया-भाभी ने भी खुशी जाहिर की है और साथ ही वह ईशान की उप्लब्धि के लिए भगवान का आशीर्वाद लेने पटना के प्रसिद्ध महावीर मंदिर भी गए हैं, जहां उन्होंने ईशान किशन के लिए पूजा अर्चना करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

Share on