रिंकू के जड़े 5 छक्कें, तो यश दयाल की मां ने छोड़ा खाना, भूख हड़ताल के साथ परिवार में पसरा मातम

Yash Dayal mother: आईपीएल 2023 में इस समय हर जगह रिंकू सिंह के नाम का जलवा है। रिंकू सिंह ने जब से अपनी टीम को मैच जिताने के लिए आखिरी ओवर में 29 रनों का पीछा करते हुए 5 छक्कें लगा सभी को अपना मुरीद बना दिया है, तभी से उनके घर और जिले में उत्साह का माहौल है। ऐसे में जहां रिंकू सिंह के घर जश्न मनाया जा रहा है, तो वहीं उत्तर प्रदेश के उनके साथी यश दयाल के घर मातम पसरा हुआ है और ऐसा इसलिए क्योंकि जब से रिंकू सिंह ने 5 छक्के लगाए हैं, तब से उन्हें बॉलिंग कराने वाली यश दयाल की मां ने खाना छोड़ दिया है। क्या है इसकी वजह आइए हम आपको डिटेल में बताते हैं।

क्यों यश दयाल की मां ने छोड़ा खाना?

यश दयाल उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं और बाएं हाथ के तेज गेंदबाज हैं। यश दयाल की ही गेंदों पर रिंकू सिंह ने लगातार 5 छक्के जड़े हैं और इसके बाद से ही यश की मां इलाहाबाद स्थित उनके पैतृक घर में बेसुध हो गई हैं। उन्होंने खाना पीना भी छोड़ दिया है। वही पिता का कहना है कि कल का दिन हमारे लिए किसी बुरे सपने से कम नहीं था। यश की बड़ी बहन और पोषण आहार विशेषज्ञ सूची कल से ही अपनी मां की देखभाल कर रही है। उसकी मां ने खाना पीना सब छोड़ दिया है।

whatsapp channel

google news

 

यश दयाल के पिता चंद्रपाल ने कहा कि खेलों में ऐसा समय आता ही रहता है। यहां तक कि जिंदगी में भी आपको कई बार असफलता मिलती है। ऐसे में सबसे जरूरी यह है कि आप मजबूत होकर खड़े रहे। गुजरात टाइटंस के कप्तान हार्दिक पांड्या सहित बाकी टीम के सभी खिलाड़ियों ने इस मौके पर यश का साथ दिया है। अब वह भी अपने बेटे का साथ देना चाहते हैं और इसके लिए वह खुद आईपीएल मैच देखने के लिए जा रहे हैं।

उन्होंने ये भी कहा- मैंने देर रात यश से बात की थी। इस दौरान उसने मुझे बताया कि किसी वजह से गेंद बाहर स्लिप हो रही थी और वह ग्रिप ठीक से नहीं बन पाने के चलते यॉर्कर मिस हो रही थीं। रिंकू और यश दोनों एक दूसरे को अच्छे से जानते हैं और ऐसे में रिंकू यश के बॉलिंग स्टाइल से भी अच्छी तरह वाकिफ था। ये खेल है और बात बस इतनी है कि वो यश का दिन नहीं था। कई महान क्रिकेटर जैसे चेतन शर्मा भी इस तरह की सिचुएशन से गुजरे हैं। यश बहुत अच्छी यॉर्कर डालता था, लेकिन उस दिन वो ऐसा नहीं कर सका।

Share on