IPL 2023 की ट्रॉफी जीतकर करोड़पति बनीं धोनी की CSK, जानें बाकी टीम के खाते में आये कितने रुपए

IPL 2023 Prize Money: आईपीएल 2023 की ट्रॉफी जीतकर महेंद्र सिंह धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स इस समय चौतरफा सुर्खियों में छाई हुई है। बता दे यह पांचवीं बार है जब धोनी की टीम ने आईपीएल की ट्रॉफी को अपने खाते में शामिल किया है। इस बार सीएसके ने गुजरात टाइटंस को आखरी ओवर की आखिरी बॉल पर हराकर मैच जीता है। यह मैच काफी दिलचस्प और सस्पेंस से भरा रहा, आखिरी ओवर की आखिरी बॉल तक विजेता के नाम को लेकर लोगों के बीच संशय बरकरार रहा। ऐसे में आईपीएल का यह सीजन हमेशा लोगों को याद रहेगा।

इसी के साथ बता दे कि महेंद्र सिंह धोनी की सीएसके टीम जहां जीत के बाद करोड़पति बन गई है, तो वहीं बाकी दूसरी टीमों पर भी जमकर पैसों की बारिश हुई है। ऐसे में आइए बताएं आईपीएल के इस सीजन में किस टीम ने कितने करोड़ की कमाई की?

ट्रॉफी के साथ करोड़पति बनी धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स

आईपीएल 2023 की ट्रॉफी जीतने के साथ ही महेंद्र सिंह धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स करोड़पति बन गई है। जीत के बाद चेन्नई सुपर किंग्स की टीम को 20 करोड़ रुपए मिले हैं। वही फाइनल में सीएसके के हाथ हार का मुंह देखने वाली गुजरात टाइटंस के खिलाड़ियों पर भी करोड़ों की बारिश हुई है। वही आईपीएल के इस सीजन में हाईएस्ट कमाई करने वाली तीसरी टीम मुंबई इंडियंस रही है।

आईपीएल के इस सीजन में सबसे ज्यादा कमाई करने वालों में चौथे नंबर पर लखनऊ सुपरजाइंट्स है। इस टीम ने भी इस सीजन में काफी धमाकेदार परफॉर्मेंस दी थी। आईपीएल की शानदार परफॉर्मेंस करने वाले खिलाड़ियों को अवार्ड में भी काफी भारी भरकम रकम मिली है।

whatsapp channel

google news

 

IPL 2023 में किस टीम को मिले कितने करोड़ (IPL 2023 Prize Money)

  • चेन्नई सुपर किंग्स (विजेता टीम) – 20 करोड़ रुपए
  • गुजरात टाइटंस (उपविजेता टीम) – 13 करोड़ रुपए
  • मुंबई इंडियंस (तीसरी रनअप) – 7 करोड़ रुपए
  • लखनऊ सुपर जायंट्स (चौथी रनअप) – 6.5 करोड़ रुपए

IPL 2023 में इन खिलाड़ियों को मिले बड़े अवार्ड

  • इलेक्ट्रिक स्ट्राइकर ऑफ द मैच- अजिंक्य रहाणे
  • गेम चेंजर ऑफ द मैच- साई सुदर्शन
  • मोस्ट वैल्युएबल एसेट ऑफ द मैच- साई सुदर्शन
  • लॉन्गेस्ट सिक्स ऑफ द मैच- साई सुदर्शन
  • रूपे ऑन द गो-4s ऑफ द मैच- साई सुदर्शन
  • प्लेयर ऑफ द मैच- डेवोन कॉन्वे
  • एक्टिव कैच ऑफ द मैच- एमएस धोनी
  • पर्पल कैप- महोम्मद शमी
  • ऑरेंज कैप- शुभमन गिल
Share on