IPL के सबसे महंगे खिलाड़ी ईशान किशन है करोड़ो के मालिक, जाने कितनी हैं नेटवर्थ?

शनिवार को हुए आईपीएल ऑक्शन में ईशान किशन(Ishan Kishan) को मुंबई इंडियन ने हाईएस्ट सोल्ड मनी के साथ अपने खेमे में शामिल कर लिया है। इस दौरान ईशान किशन को मुंबई इंडियंस ने 15.25 करोड़ की हाईएस्ट पेड मनी के साथ खरीदा है। ऐसे में ईशान भारत के दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं। बता दें इससे पहले युवराज सिंह को 16 करोड़ रुपए आईपीएल ऑक्शन के दौरान ऑफर किए गए थे।

Ishan Kishan

करोंड़ों के मालिक है ईशान किशन

बात ईशान किशन की कुल संपत्ति (Ishan Kishan Total Property)  की करें तो बता दें मौजूदा समय में ईशान किशन के पास 6 मिलियन डॉलर यानी करीब 45 करोड़ रुपए की संपत्ति है। ईशान किशन भारतीय क्रिकेट टीम के बाएं हाथ के विकेटकीपर बल्लेबाज है।

ईशान किशन का कंपैरिजन भारतीय क्रिकेट टीम के धुआंधार बल्लेबाज रहें महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni)  और ऑस्ट्रेलिया के एडम गिलक्रिस्ट के साथ किया जाता है। एक क्रिकेटर के तौर पर ईशान किशन को भारतीय क्रिकेट टीम का ऑलराउंडर खिलाड़ी कहा जाता है।

whatsapp channel

google news

 

Ishan Kishan

बच्चपन से ही था क्रिकेट से प्यार

ईशान के खेल के प्रति लगाव को लेकर उनके भाई का कहना है कि बचपन से ही उन्हें क्रिकेट से खासा लगाव था। वह क्रिकेट खेलने में बचपन से ही माहिर थे। उनकी प्रतिभा को देखते हुए उन्होंने उन्हें क्रिकेट पर फोकस करने की सलाह दी। भाई की सलाह पर ही ईशान ने क्रिकेट क्लब ज्वाइन किया और धीरे-धीरे अपने सपनों की उड़ान भरने लगे। यही वजह है कि आज उन्होंने अपनी मेहनत के दम पर यह मुकाम हासिल किया है।

Ishan Kishan Family

राजधानी पटना में रहता है ईशान का परिवार

ईशान किशन का जन्म बिहार की राजधानी पटना में 18 जुलाई 1998 में हुआ था। वह एक मिडिल क्लास फैमिली (Ishan Kishan Family)  से ताल्लुक रखते हैं। बात उनकी नेटवर्थ (Ishan Kishan Net Worth) की करें तो बता दे ईशान सालाना 7 करोड रुपए से ज्यादा की कमाई करते हैं। ऐसे में वह करीबन 50 लाख से ज्यादा महीने में कमाते हैं। मौजूदा समय में उनकी कुल संपत्ति 45 करोड़ के करीब है।

Ishan Kishan

ईशान किशन की आईपीएल सैलरी

साल 2016 से लेकर अब तक ईशान किशन ने 3.50 लाख से 15.25 करोड़ रुपए का सफर आईपीएल में तय किया है। साल 2016 में गुजरात लायंस ने उन्हें 3.5 लाख में खरीदा था। साल 2017 में यह सफर इसी बजट पर जारी रहा। इसके बाद साल 2018 में मुंबई इंडियंस ने ईशान किशन को 6.20 करोड़ के बजट में खरीदा और यह सफर साल 2019, 2020 और 2021 में इसी पेड मनी के साथ जारी रहा। वहीं अब साल 2022 में मुंबई इंडियंस ने उन्हें 15.25 करोड रुपए के पेड बजट के साथ अपने खेमे में खड़ा किया है।

800

गाड़ियों के शौकीन है ईशान किशन

ईशान किशन गाड़ियों के खासा शौकीन है। हालांकि उनका कार कलेक्शन ज्यादा लंबा नहीं है, लेकिन उनके पास दुनिया की कुछ बेहतरीन लग्जरी कारें है।

Ishan Kishan

ईशान के पास है करोंड़ों की संपत्ति

बिहार की राजधानी पटना में ईशान किशन का एक लग्जरी डिजाइन हाउस है, जो हर सुख सुविधा से लैस है। इसके अलावा देशभर में कई रियल स्टेट में ईशान किशन के नाम पर संपत्ति है।

Share on