Breakup! टूट गया भारतीय क्रिकेटर पृथ्वी शॉ दिल, गर्लफ्रेंड ने अचानक से कर लिया ब्रेकअप

Prithvi Shaw And Nidhi Tapadia Breakup: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज पृथ्वी शॉ की मुश्किलें कम होने का नाम ही नहीं ले रही। पृथ्वी शा अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी लगातार चर्चा में बने हुए हैं। हाल ही में पृथ्वी शॉ का नाम सपना गिल नाम की एक लड़की के कारण खासा चर्चा में रहा था। वहीं अब पृथ्वी शॉ अपनी गर्लफ्रेंड के चलते सुर्खियों में आ गए हैं। दरअसल पृथ्वी शॉ की गर्लफ्रेंड ने अचानक उन्हें प्यार में धोखा दे दिया है और छोड़कर चली गई है।

पृथ्वी शॉ और निधि तपाड़िया का हुआ ब्रेकअप?

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज पृथ्वी शॉ काफी लंबे समय से एक्ट्रेस/मॉडल निधि तपाड़िया को डेट कर रहे थे। पृथ्वी शॉ को कई बार उनके साथ सपोर्ट किया जा चुका है। वही हाल ही में दुबई में हुए आईफा अवार्ड फंक्शन में भी दोनों एक साथ नजर आए थे। इस दौरान दोनों के बीच की केमिस्ट्री की कई तस्वीरें और वीडियो वायरल हुए थे। वहीं अब दोनों के ब्रेकअप की खबरें चौतरफा सुर्खियों में है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक दोनों ने एक-दूसरे को सोशल मीडिया पर भी अनफॉलो कर दिया है। ऐसे में अगर दोनों के ब्रेकअप की खबर सच हुई, तो यह साफ है कि पृथ्वी शॉ को एक बार फिर प्यार के मामले में धोखा मिला है।

Prithvi Shaw And Nidhi Tapadia

बता दे बीते दिनों पृथ्वी शॉ का नाम सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर सपना गिल के कारण लगातार विवादों में रहा था। इस मामले में सिर्फ केस ही नहीं दर्ज हुआ, बल्कि मामला कोर्ट तक भी पहुंचा। हालांकि इस मामले में पृथ्वी शॉ को कोर्ट से राहत मिल गई।

Also Read:  Virat Kohli Retirement: विराट कोहली ने किया रिटायरमेंट प्लान का ऐलान, कहा- 'मुझे देख नहीं पाओगे'; Video से मची खलबली

क्या था पृथ्वी शो और सपना गिल का विवाद?

दरअसल यह मामला कुछ महीने पुराना है जब पृथ्वी शॉ अपने दोस्तों के साथ एक रेस्टोरेंट में खाना खाने के लिए पहुंचे थे, जहां पर उनका विवाद सपना गिल से हो गया। पृथ्वी शो के मुताबिक सपना गिल ने उनके साथ जबरन सेल्फी लेने की मांग की थी। इस दौरान पृथ्वी शॉ ने सेल्फी लेने से जब मना कर दिया, तो सपना गिल ने हंगामा करना शुरू कर दिया। इसके बाद पृथ्वी शॉ और सपना दोनों एक-दूसरे पर आरोप लगाते नजर आए। हालांकि इस मामले में कोर्ट की ओर से पृथ्वी शॉ को राहत मिल गई और सपना गिल के सभी आरोप झूठे साबित हुए।

whatsapp channel

google news

 
prithvi show and sapna gill

बात पृथ्वी शॉ के क्रिकेट करियर की करें तो बता दें कि पृथ्वी शॉ से दिल्ली कैपिटल्स को काफी उम्मीदें थी। आईपीएल 2023 में उनका प्रदर्शन कुछ खास अच्छा नहीं रहा। उन्होंने 8 मैचों में 13.25 की औसत से सिर्फ 106 रन ही बनाए थे। इस दौरान उन्होंने इन 8 मैचों में से सिर्फ एक में अर्धशतक लगाया था। हालांकि एक समय में पृथ्वी शॉ की तुलना सचिन तेंदुलकर, सुनील गावस्कर जैसे दिग्गजों से की जा रही थी, लेकिन लगातार उनके खराब प्रदर्शन के चलते यह कहना गलत नहीं होगा कि पृथ्वी शो भारतीय टीम के खांचे से लगतार बाहर होते जा रहे हैं।

Share on