Umesh Yadav Wife: क्रिकेटर उमेश यादव की पत्नी है एक्ट्रेस से कम नहीं, जाने क्या करती है तान्या यादव

Umesh Yadav Wife Tanya Yadav: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार तेज गेंदबाज उमेश यादव के पिता का देर रात निधन हो गया। पिता के निधन से उनके पूरे परिवार में शोक का माहौल है। उमेश यादव अपने क्रिकेट करियर में कई बार इस बात का जिक्र कर चुके हैं कि उन्हें इंटरनेशनल क्रिकेटर बनाने के लिए उनके पिता ने उनका पूरा समर्थन किया है। ऐसे में यह बात कोई भी समझ सकता है कि उनके लिए ये सबसे बड़ी क्षति है। आइए हम आपको बताएं कि उमेश यादव के परिवार में और कौन-कौन है और कैसे दिल्ली की नाटी लड़की पर उमेश यादव का दिल आ गया था। Umesh Yadav Wife Tanya Yadav

 

भारत के तेज गेंदबाजों में से एक है उमेश यादव

उमेश यादव भारतीय क्रिकेट टीम के दाएं हाथ के तेज गेंदबाज है। उन्होंने अपने अब तक के क्रिकेट सफर में कई धुआंधार बल्लेबाजों के छक्के छुड़ाए हैं और उन्हें पवेलियन पहुंचाया है। साल 2022 में उमेश यादव केकेआर के लिए बैक-टू-बैक मैच जीतने वाले खिलाड़ी के तौर पर काफी मशहूर हुए थे। इस दौरान उनके खेल प्रदर्शन को देखने के बाद उन्हें आईसीसी t20 विश्व कप 2022 में भी खेलने का मौका मिला था। उमेश यादव अपने क्रिकेट करियर के लिए तो काफी सुर्खियां बटोर चुके हैं, लेकिन उनकी निजी जिंदगी भी लाइमलाइट की दुनिया से दूर नहीं रही है। उमेश यादव और उनकी पत्नी तान्या वाधवा की लव स्टोरी बेहद दिलचस्प है।

Umesh Yadav Wife Tanya Yadav

whatsapp channel

google news

 

कैसे शुरू हुई उमेश यादव और तान्या की लव स्टोरी

तेज गेंदबाज उमेश यादव की पहली मुलाकात तान्या वाधवा से एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी। तान्या क्रिकेट की बड़ी फैन है। ऐसे में उन्हें उमेश से मिलवाने में उनके फ्रेंड की काफी बड़ी भूमिका थी। पहली मुलाकात में ही दोनों एक दूसरे को पसंद करने लगे और इसके बाद दोनों की मुलाकातें बढ़ने लगी और दोनों के बीच प्यार परवान चढ़ा।

Umesh Yadav Wife Tanya Yadav

कई सालों तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद साल 2013 में उमेश और तान्या ने शादी करने का फैसला किया। ऐसे में दोनों ने अपने परिवार को इस बारे में बताया तो परिवार भी राजी हो गया और उमेश और तान्या की शादी दोनों परिवारों की रजामंदी से 15 अप्रैल 2013 को पहले सगाई और 29 मई 2013 को शादी के मंडप तक पहुंची।

Umesh Yadav Wife Tanya Yadav

कौन है उमेश यादव की पत्नी तान्या वाधवा

उमेश यादव की पत्नी का नाम तान्या वाधवा है। वह बचपन से ही फैशन और कपड़ों को लेकर खासा दिलचस्पी रखती थी। यही वजह थी कि उन्होंने दिल्ली में अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद फैशन को अपना करियर बनाने का मन बना लिया और फैशन डिजाइनिंग में ही ग्रेजुएशन किया। आज वह एक फैशन डिजाइनर के तौर पर काम करती है।

Umesh Yadav Wife Tanya Yadav

शादी के 7 साल बाद हुआ बेटी का जन्म

उमेश और तान्या की शादी 2013 में हुई थी। शादी के 7 साल तक उनकी कोई संतान नहीं थी, लेकिन साल 2021 उनके जीवन में खुशियों की एक नई बहार लेकर आया और 1 जनवरी 2021 को उमेश यादव और तान्या वाधवा की बेटी का जन्म हुआ। ये जानकारी खुद उमेश यादव ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी बेटी की तस्वीर साझा करते हुए दी। इस दौरान उमेश यादव ने कैप्शन में लिखा- दुनिया में आपका स्वागत है छोटी राजकुमारी… रोमांचित हूं कि आप यहां आ गई हैं।

Share on