India VS Pakistan: भारत ने दी पाकिस्तान को करारी हराया, बन गया एशिया कप 2023 का चैंपियन

Written by: Kavita Tiwari | biharivoice.com • 03 सितम्बर 2023, 11:42 पूर्वाह्न

India VS Pakistan: भारतीय हॉकी टीम ने जबरदस्त खेल का प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान को हरा हॉकी की एशिया कप 2023 की ट्रॉफी पर भी कब्जा जमा लिया।

India VS Pakistan Match : रोहित शर्मा की अगवाई में जहां एक ओर भारतीय क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ जबरदस्त पारी खेलते हुए 262 रनों का स्कोर खड़ा किया, तो वही लगातार हुई बारिश ने क्रिकेट फैंस को निराश कर दिया। हालांकि इसके बावजूद भी शनिवार का दिन भारत के लिए खुशी की नई वजह का कारण बना, जिसके मुताबिक भारत की हॉकी टीम ने मैदान पर पाकिस्तानी खिलाड़ियों के छक्के छुड़ा दिए। इतना ही नहीं हॉकी की टीम ने इस दौरान अपने जबरदस्त खेल का प्रदर्शन करते हुए हॉकी की एशिया कप 2023 की ट्रॉफी पर भी कब्जा जमा लिया।

भारत ने पाकिस्तान को हराया(India VS Pakistan Match)

भारत की हॉकी और क्रिकेट टीम दोनों ने एक ही समय में दो अलग-अलग खेलो और दो अलग-अलग मैदानों में पाकिस्तान को कड़ी चुनौती दी। इस दौरान जहां क्रिकेट के मैदान का नतीजा सामने नहीं आया, तो वही हॉकी के फैंस खुशी से झूम उठे हैं। भारत ने पाकिस्तान को हॉकी के मैच में हराकर एशिया कप 2023 का खिताब जीत लिया है। बता दे हॉकी का यह टूर्नामेंट ओमान में खेला गया, जहां भारत ने पेनाल्टी शूटआउट में पहला मेंस हॉकी 5S एशिया कप 2023 का खिताब जीता है। भारत और पाकिस्तान के बीच पूरे मुकाबले में जबरदस्त टक्कर नजर आई। इस दौरान हाफ टाइम तक पाकिस्तान की टीम 3-2 से आगे चल रही थी, लेकिन बाद में भारतीय टीम ने जबरदस्त वापसी करते हुए स्कोर फुल टाइम तक 4-4 से बराबर कर लिया।

हॉकी के कई क्रिकेटर हुए मालामाल

हॉकी के मैदान में शूटआउट के दौरान भारत के मनिंदर सिंह और गुरजोत सिंह ने जबरदस्त गोल दागे, जबकि गोल कीपर सूरज काकेरा ने पाकिस्तान की दोनों कोशिशों को नाकाम कर दिया। ऐसे में पाकिस्तान की तरफ से अरशद लियाकत और मुर्तजा टीम के लिए जीत का कोई आंकड़ा नहीं खड़ा कर पाए। वहीं हॉकी इंडिया ने विनिंग टीम के हर एक प्लेयर को 2-2 लाख रुपये और हर एक स्पोर्ट्स स्टाफ को 1-1 लाख रुपए का तोहफा दिया।

बता दे भारतीय टीम ने हॉकी 5 वर्ल्ड कप के लिए पहले ही क्वालीफाई कर लिया था। वही जीत के बाद हॉकी इंडिया ने बीसीसीआई को टैग करते हुए एक ट्वीट भी किया है, जिसमें कहा गया है कि हमने खिताब जीत लिया है और अब हम बस आपके एशिया कप जीत कर जश्न में शामिल होने का इंतजार कर रहे हैं। वहीं इस पोस्ट के कमेंट सेक्शन में भारतीयों की खुशी साफ नजर आ रही है।

ये भी पढ़ें- Ishan Kishan ने तोड़ा MS Dhoni का 15 साल पुराना रिकॉर्ड, भारत-पाकिस्तान डेब्यू में छा गए ‘बिहार के लाल’

About the Author :

Kavita Tiwari

मीडिया के क्षेत्र में करीब 7 साल का अनुभव प्राप्त हुआ। APN न्यूज़ चैनल से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद कई अलग-अलग चैनलों में असिस्टेंट प्रोड्यूसर से लेकर रन-डाउन प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया। वहीं फिलहाल बीते 1 साल 6 महीने से बिहार वॉइस वेबसाइट के साथ नेशनल, बिजनेस, ऑटो, स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रही हूं। वेबसाइट पर दी गई खबरों के माध्यम से हमारा उद्देश्य लोगों को बदलते दौर के साथ बदलते भारत के बारे में जागरूक करना एवं देशभर में घटित हो रही घटनाओं के बारे में जानकारी देना है।