Tuesday, March 21, 2023
spot_img

क्रिकेटर मुकेश कुमार का बिहार की लड़की पर आया दिल, चट की सगाई पट करेंगे ब्याह

Mukesh Kumar Singh And Divya Singh: भारतीय क्रिकेट टीम के क्रिकेटर साल 2023 की शुरुआत के साथ ही लगातार शादियों को लेकर चर्चाओं में छाए हुए हैं। साल की शुरुआत में केएल राहुल और आथिया शेट्टी, इसके बाद अक्षत पटेल और मेहा पटेल, वही आज शार्दुल ठाकुर भी अपनी दोस्त मिताली पारुलकर संग शादी कर रहे हैं। इस बीच एक और क्रिकेटर के सगाई करने की खबर सामने आई है। इनका नाम मुकेश कुमार है। क्रिकेटर मुकेश कुमार ने बिहार की रहने वाली दिव्या सिंह से सगाई कर ली हैं और जल्द ही दोनों शादी के बंधन में भी बनने वाले हैं। ऐसे में आईये मुकेश कुमार के दिल जीतने वाली दिव्या सिंह के बारे में बताते है, जिनकी खूबसूरती इस समय सोशल मीडिया पर सुर्खियो में है।Mukesh Kumar Singh And Divya Singh  Mukesh Kumar Singh And Divya Singh

whatsapp

IPL 2023 में मुकेश कुमार पर लगी करोड़ों की बोली

मुकेश कुमार भारतीय क्रिकेट टीम के उन धुआंधार बल्लेबाजों में से हैं, जिन पर आईपीएल ऑक्शन में करोड़ों में बोली लगी है। बता दे ऑक्शन में मुकेश कुमार पर 5050 करोड रुपए की बोली लगाई गई है। हाल फिलहाल मुकेश कुमार अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चाओं में है। दरअसल मुकेश ने छपरा की दिव्या संग सगाई कर ली है। गोपालगंज के एक होटल में शुक्रवार की रात मुकेश कुमार और दिव्या सिंह की सगाई हुई। आईपीएल सीजन 2023 के बाद दोनों शादी करने की प्लानिंग भी कर रहे हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Mukesh Kumar (@mukeshkumar3924)

 मुकेश कुमार सिंह और दिव्या सिंह की सगाई की कई तस्वीरें सोशल मीडिया से लेकर खबरों के गलियारों तक सुर्खियां बटोरती नज़र आ रही हैं। मुकेश सिंह की सगाई की खबर आने के बाद से ही उनके फैंस लगातार उन्हें बधाई दे रहे हैं। बता दे मुकेश कुमार सदर प्रखंड के काकड़कुंड गांव निवासी स्वर्गीय काशीनाथ के बेटे हैं। पिता के निधन के बाद से उनकी मां मालती देवी ने ही अकेले उनका और उनके भाई का पालन पोषण किया है। साल 2022 के दिसंबर में मुकेश कुमार को ऑक्शन के बाद दिल्ली टीम में सेलेक्ट किया गया था। Mukesh Kumar Singh And Divya Singh

कौन है मुकेश कुमार की पत्नी दिव्या सिंह?

क्रिकेटर मुकेश कुमार की होने वाली पत्नी दिव्या सिंह छपरा की रहने वाली है। वह मुकेश की बेहद करीबी दोस्त रह चुकी है और अब जल्द ही उनकी लाइफ पार्टनर भी बनेंगी। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो आईपीएल सीजन 2023 के बाद दोनों शादी करेंगे। मुकेश कुमार और दिव्या सिंह की सगाई सीक्रेट सेरेमनी के तौर पर हुई। इस दौरान होटल में सिर्फ परिवार वाले और कुछ करीबी लोग ही शामिल हुए थे।

whatsapp-group

Stay Connected

267,512FansLike
1,200FollowersFollow
1,000FollowersFollow
https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMIuXogswzqG6Aw?hl=hi&gl=IN&ceid=IN%3Ahi

Latest Articles