Monday, September 25, 2023

ICC T20 rankings: KLराहुल बल्लेबाजों की सूची में पहुंचे दूसरे स्थान पर, कोहली पहुंचे….

ICC ने T20 की नई और ताजा रैंकिंग जारी कर दी है। इसमें इंग्लैंड के डेविड मिलान (915) अंक के साथ पहले स्थान पर हैं। वही भारतीय बल्लेबाज केएल राहुल एक पायदान ऊपर (816) अंक के साथ दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। जबकि भारतीय कप्तान विराट कोहली अभी भी 7वे स्थान पर बने हुए हैं।

बल्लेबाजों की सूची में भारत के तरफ से केएल राहुल और कप्तान कोहली टॉप 10 में शामिल है। कोहली के 697 रेटिंग अंक हैं और वह 7वे स्थान पर बने हुए हैं। वहीं ऑस्ट्रेलिया के सीमित ओवरों के कप्तान आरोन फिंच 808 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है। जबकि पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम 801 अंकों के साथ चौथे स्थान पर खिसक गए हैं।

वहीं ऑलराउंडर और गेंदबाजों की सूची में कोई भी भारतीय शामिल नहीं है। आईसीसी की ताजा रैंकिंग पाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीका के बीच T20 सीरीज के बाद जारी की गई है। आपको बता दें कि पाकिस्तान ने दक्षिण अफ्रीका को यह श्रृंखला 2-1 से हराया।

whatsapp

गेंदबाजों की सूची में अफगानिस्तान के राशिद खान अभी भी पहले स्थान पर कायम है। वहीं दक्षिण अफ्रीका के स्पिनर तबरेज शम्सी ने अपने करियर के सर्वश्रेष्ठ दूसरी रैंकिंग हासिल की है। दक्षिण अफ्रीका और पाकिस्तान की श्रृंखला के बाद टीमों की स्थिति में कोई बदलाव नहीं आया है। पाकिस्तान 1 अंक हासिल करके चौथे स्थान पर है वहीं दक्षिण अफ्रीका 1 अंक गंवाकर पांचवें स्थान पर बना हुआ है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,869FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles