Sri Lanka cricket: श्रीलंका क्रिकेट टीम की सदस्यता हुई निलंबित, ICC का कड़ा एक्शन; जाने वजह

Sri Lanka cricket: ICC के खिलाफ श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड में श्रीलंका सरकार के द्वारा दखल दिए जाने की वजह से उनके सदस्यता को रद्द कर दिया गया है। श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड और श्रीलंका सरकार के बीच काफी लंबे समय से कुछ ठीक नहीं चल रहा है। श्रीलंका सरकार के द्वारा श्रीलंका क्रिकेट की मौजूदा संचालन समिति पर भ्रष्टाचार को लेकर कई गंभीर आरोप लगाया गया और बीते गुरुवार को श्रीलंकाई सदन में पक्ष और विपक्ष के नेताओं ने सर्वसम्मति से एक प्रस्ताव भी पारित किया। श्रीलंका के मौजूदा संचालन समिति को बर्खास्त करने का फैसला किया गया है।

श्रीलंका क्रिकेट में श्रीलंकाई सरकार के द्वारा दखल दिए जाने के बाद आईसीसी ने शुक्रवार को एक बड़ी मीटिंग बुलाई थी। यहां पर श्रीलंका के क्रिकेट की मौजूदा परिस्थितियों पर चर्चा की गई। आईसीसी को श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड में सरकार का फैसला पसंद नहीं आया है इसलिए श्रीलंका क्रिकेट के तत्काल सदस्यता को रद्द कर दिया गया है। आईसीसी का कहना है कि नियमों का उल्लंघन हुआ है ।

Sri Lanka cricket: जानिए श्रीलंका क्रिकेट पर आईसीसी द्वारा निलंबन का क्या होगा प्रभाव

आईसीसी अगर किसी देश के क्रिकेट बोर्ड को निलंबित करता है तो वह देश बैन हटाने तक किसी भी तरह की ICC इवेंट का हिस्सा नहीं बनता है। इसका मतलब यह होता है कि अब जब तक श्रीलंका की सदस्यता को फिर से बहाल नहीं किया जाता है तब तक श्रीलंका की क्रिकेट टीम आईसीसी के किसी भी टूर्नामेंट को नहीं खेलेगी।

क्या है निलंबन की वजह

इस महीने की शुरुआत में श्रीलंका सरकार के खेल मंत्री सम्मी सिलवा के नेतृत्व में चलने वाली श्रीलंकाई क्रिकेट बोर्ड की संचालन समिति पर भ्रष्टाचार का गंभीर आरोप लगा था। इस वजह से खेल मंत्री रोशन रंसिंघे सिंह ने 7 सदस्यों की एक समिति बनाई थी। इस समिति के द्वारा वनडे वर्ल्ड कप जीताने वाले पूर्व कप्तान अर्जुन रणतुंगा को अध्यक्षता सौपी गई थी।

whatsapp channel

google news

 
Also Read:  Virat Kohli Retirement: विराट कोहली ने किया रिटायरमेंट प्लान का ऐलान, कहा- 'मुझे देख नहीं पाओगे'; Video से मची खलबली

ये भी पढ़ें- Dinesh Karthik: वनडे वर्ल्ड कप 2023 के बीच दिनेश कार्तिक की चमकी किस्मत, बनाए गए टीम के कप्तान

Share on