घर बनाते समय भूलकर भी इस दिशा में नहीं बनानी चाहिए खिड़की, लग सकता है वास्तु दोष

House Vastu Tips: हिंदू धर्म में वास्तु शास्त्र का काफी ज्यादा महत्व है। वास्तु शास्त्र में कई तरह के नियमों को बनाया गया है जिसका पालन करने से घर में सुख शांति बनी रहती है। लेकिन अगर आप वास्तु शास्त्र के नियमों को नहीं मानेंगे तो आपको वास्तु दोष लग जाएगा और कई तरह की परेशानी आएगी।

घर बनाते समय वास्तु टिप्स का ध्यान रखना बहुत जरूरी है वरना हमारी परेशानियां बढ़ सकती है। घर बनाते समय घर की खिड़कियों को लेकर भी कुछ नियम बनाए गए हैं जिनका ध्यान रखना जरूरी है।

इस दिशा में खिड़की बनाना माना जाता है शुभ

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में खिड़कियों के लिए पूर्व और उत्तर दिशा शुभ माना जाता है। कहा जाता है कि अगर घर में उत्तर दिशा में खिड़की हो तो सुख समृद्धि का आगमन होता है और हमेशा खुशियां बनी रहती है।

इस दिशा में खिड़की बनाना माना जाता है अशुभ: House Vastu Tips

वास्तु शास्त्र के नियमों के अनुसार घर के दक्षिण या पश्चिम दिशा में राहु केतु का वास होता है इसलिए इस दिशा में खिड़की बनाना अशुभ माना जाता है। घर में खिड़कियां बनाते समय आपको वास्तु टिप्स का ध्यान जरूर रखना चाहिए वरना आपके घर में कलह की स्थिति बनी रहेगी।

whatsapp channel

google news

 

नौकरी में आपको उन्नति नहीं मिलेगी और साथ ही आपके घर पर पैसा नहीं टिकेगा। इसलिए जरूरी है कि घर बनाते समय वास्तु के सभी नियमों का खास ख्याल रखा जाए। आपकी छोटी-छोटी गलती आपकी मुश्किलों को बढ़ा सकती है।

वास्तु के नियमों के अनुसार घर में खिड़कियों की संख्या हमेशा गणित के सम नंबर यानि की 2,4,6,8 होनी चाहिए अन्यथा आपको वास्तु दोष लग जाएगा। वास्तु शास्त्र के नियमों का ध्यान नहीं रखने से आपको कई तरह की परेशानियां हो सकती है और वास्तु दोष लगा सकता है।

Share on