गर्मी में गुंजन सिंह के गाने ने मचाया गदर, ‘लियादी एगो मैक्सी’ के बोल्ड रोमांस ने चढ़ाया और पारा; देखें Video

Written by: Kavita Tiwari | biharivoice.com • 18 जून 2023, 12:23 अपराह्न

Gunjan Singh And Shilpi Raj Song Liyaadi Ego Maxi: देश के तमाम हिस्से इन दिनों गर्मी के कहर को झेल रहे हैं। ऐसे में यूपी-बिहार भी गर्मी की इस कहर से अछूते नहीं है। वहीं जहां एक ओर पहले से मौसम का पारा हाई है, तो वहीं दूसरी ओर भोजपुरी लोक गायक गुंजन सिंह का गाना लियादी एगो मैक्सी गर्मी के इस पारे को और भी ऊपर चढ़ा रहा है। बता दे हाल ही में इस गाने को सारेगामापा हम भोजपुरी के ऑफिशल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। रिलीज के कुछ ही दिनों में इस गाने ने व्यूज के मामले में रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।

लियादी एगो मैक्सी गाने ने मचाया गदर

गुंजन सिंह और शिल्पी राज का भोजपुरी गाना लियादी एगो मैक्सी यूट्यूब पर तेजी से वायरल हो रहा है। बता दे कि यह एक कमर्शियल और मनोरंजक गाना है। धुन, सूर और ताज के साथ इस गाने में जिस तरह एक्ट्रेस ने अपनी खूबसूरती के जलवे बिखेरे हैं, उस पर शिल्पी राज की आवाज का तड़का लोगों के दिलों पर छुरिया चल आ रहा है। इस गाने में दोनों की प्लेबैक सिंगिंग को ऑडियंस कितना पसंद कर रही है, इस बात का अंदाजा आप कमेंट सेक्शन से ही लगा सकते हैं।

इस गाने को लेकर गुंजन सिंह बेहद एक्साइटेड नजर आ रही है। दरअसल गुंजन सिंह ने इस गाने को लेकर उम्मीद जताई है कि यह गाना ना सिर्फ लोगों को पसंद आएगा, बल्कि लोग इस पर भरमार प्यार भी लुटाएंगे। गुंजन सिंह का यह कहना है कि- लियादी एगो मैक्सी गाना खास तौर पर पब्लिक मनोरंजन के लिए मसालों के साथ तैयार किया गया है। यह दर्शकों की जुबान पर एक बार में चढ़ जाने वाला गाना है। इस गाने में मस्ती और रोमांस की भरमार है। गर्मी की तपिश में गुंजन और शिल्पी राज का यह गाना पारे को और भी ज्यादा बढ़ा रहा है।

बात लियादी एगो मैक्सी गाने की कास्ट टीम की करें तो बता दें कि इसमें गुंजन सिंह और शिल्पी राज ने अपनी आवाज दी है। इस गाने के गीतकार अजय बच्चन है, जबकि इसे जेपी तिवारी ने संगीत दिया है। गाने के म्यूजिक वीडियो में गुंजन सिंह के साथ महिमा सिंह नजर आ रही है। वीडियो निर्देशक आर्यन देव है और इसके कोरियोग्राफर अशोक सम्राट है। बता दे यह गाना यूट्यूब पर रिलीज के बाद से ही धमाल मचा रहा है। अब तक इस गाने को 3 दिन में 2 मिलियन लोग देख चुके हैं।

About the Author :

Kavita Tiwari

मीडिया के क्षेत्र में करीब 7 साल का अनुभव प्राप्त हुआ। APN न्यूज़ चैनल से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद कई अलग-अलग चैनलों में असिस्टेंट प्रोड्यूसर से लेकर रन-डाउन प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया। वहीं फिलहाल बीते 1 साल 6 महीने से बिहार वॉइस वेबसाइट के साथ नेशनल, बिजनेस, ऑटो, स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रही हूं। वेबसाइट पर दी गई खबरों के माध्यम से हमारा उद्देश्य लोगों को बदलते दौर के साथ बदलते भारत के बारे में जागरूक करना एवं देशभर में घटित हो रही घटनाओं के बारे में जानकारी देना है।