‘गदर 2’ से धर्मेंद्र परिवार मे लौटी खुशियाँ, जीते जी पिता ने पहली बार देखा ये खास पल; विडियो शेयर कर जाहिर की खुशी

Written by: Manish Kumar | biharivoice.com • 13 अगस्त 2023, 10:58 अपराह्न

Gadar 2 : ईशा देओल ने गदर 2 के लिए स्पेशल स्क्रीनग राखी जिसमें सनी देओल, बॉबी देओल के साथ दोनों बहनें ईशा और अहाना एक साथ नजर आए।

Gadar 2 को दर्शकों की काफी अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है, जिसकी वजह से सनी देओल बेहद खुश नजर आ रहे हैं। बीते शनिवार को ईशा देओल ने परिवार के लिए गदर 2 के लिए स्पेशल स्क्रीनग राखी जिसमें सनी देओल, बॉबी देओल के साथ दोनों बहनें ईशा और अहाना एक साथ नजर आए। यह फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई। यह पहली बार है जब चारों एक साथ दिखें।बता दें की ईशा और अहाना देओन, सनी और बॉबी देओल की सौतेली बहन है। अपने चारों बच्चों को एक साथ देख पिता और मशहूर एक्टर धर्मेंद्र ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है।

ये भी पढ़ें- सनी देओल के ऑनस्क्रीन बहू का इंटिमेट वीडियो वायरल, Video में शर्मनाक हालत में नजर आई एक्ट्रेस

आजकल धर्मेंद्र भी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। उन्होंने एक साथ अपने चारों बच्चों का एक वीडियो शेयर किया है जिसमें सभी कैमरे के सामने पहुंच देते दिख रहे हैं। हालांकि धर्मेंद्र ने कॉमेंट कुछ भी नहीं लिखा लेकिन बच्चों को एकजुट वाला   वीडियो शेयर करने से यह जाहिर हो गया है की वे काफी खुश हैं।

देखें विडियो :-

हालांकि हेमा मालिनी की तरफ से अभी भी कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। ईशा देओल ने ग़दर 2 के रिलीज पर भाई को सपोर्ट करते हुए इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा आज शेर की दहाड़ सुने और ऊंची ऊंचाइयों तक पहुंचे शुभकामनाएं। इसके साथ ही उन्होंने सनी देओल को इस पोस्ट में टैग भी किया।

3 दिन Gadar 2 ने किया 100 करोड़ का आंकड़ा पार

आपको बता दे की गदर 2 ने 3 दिन में 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। रविवार को फिल्म देखने के लिए दर्शकों का हुजूम उमड़ पड़ा। हर जगह यह फिल्म पूरी तरह से हाउसफुल चल रहा है। फिल्म ने शुक्रवार को 40.010 करोड़, शनिवार को 45.08 करोड़ कमाया है। अनुमान है कि रविवार को या 50 करोड़ की कमाई को पार कर देगा इस तरह से 3 दिन के कमाई को देख तो यह करीब 133 करोड़ का आंकड़ा पार कर गया है।

ये भी पढ़ें- पूरे देश में ‘Gadar 2’ का जलवा, अब राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी देखेंगी सनी देओल और अमीषा पटेल की फिल्म

About the Author :

Manish Kumar

पिछले 5 सालों से न्यूज़ सेक्टर से जुड़ा हुआ हूँ। इस दौरान कई अलग-अलग न्यूज़ पोर्टल पर न्यूज़ लेखन का कार्य कर अनुभव प्राप्त किया। अभी पिछले कुछ साल से बिहारी वॉइस पर बिहार न्यूज़, बिजनस न्यूज़, ऑटो न्यूज़ और मनोरंजन संबंधी खबरें लिख रहा हूँ। हमेशा से मेरा उद्देश्य लोगो के बीच सटीक और सरल भाषा मे खबरें पहुचाने की रही है।