35 साल छोटी आलिया भट्ट के पीछे पागल हुए सनी देओल, बोलें- बस हर हाल में करना है उसके साथ काम

Written by: Kavita Tiwari | biharivoice.com • 30 अगस्त 2023, 4:29 अपराह्न

Sunny Deol And Alia Bhatt: सनी देओल ने कहा- मैं आलिया को काफी पसंद करता हूं। मैं उनके साथ फिल्म करना चाहूंगा।

Sunny Deol And Alia Bhatt: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल इन दिनों अपनी फिल्म ग़दर 2 की सक्सेस के साथ हर जगह छाए हुए हैं। इस फिल्म ने अब तक बॉक्स ऑफिस पर 465 करोड रुपए की कमाई कर ली है। सनी देओल और अमीषा पटेल स्टारर इस फिल्म को फैंस से भरपूर प्यार मिल रहा है। यही वजह है कि फिल्म की रिलीज के 20 दिन बाद भी सिनेमाघर में इसे देखने के लिए भारी भीड़ उमड़ रही है।

आलिया भट्ट के साथ काम करना चाहते हैं सनी देओल(Sunny Deol And Alia Bhatt)

ग़दर 2 फिल्म में सनी देओल के साथ अमीषा पटेल मुख्य भूमिका में नजर आये हैं। फिल्म में अमीषा पटेल और सनी देओल की 70 के दशक की रोमांटिक केमिस्ट्री को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। वहीं अब ग़दर 2 की सक्सेस के बाद सनी देओल ने अपने एक इंटरव्यू के दौरान कुछ ऐसा कहा, जिसने सभी को हैरान कर दिया। दरअसल जब इंटरव्यू में सनी देओल से पूछा गया कि वह मौजूदा दौर में किस एक्ट्रेस के साथ काम करना चाहेंगे, तो इसके जवाब में सनी देओल ने आलिया भट्ट का नाम लिया।

ये भी पढ़ें- मां वैष्णो देवी के दरबार में माथा टेकने पहुंचे शाहरुख खान, फिल्म ‘जवान’ के लिए मांगी दुआ

बात यही खत्म नहीं हुई, इसके बाद सनी देओल ने कहा- मैं आलिया को काफी पसंद करता हूं। मैं उनके साथ फिल्म करना चाहूंगा। मैं नहीं कह रहा कि हम दोनों को हीरो-हीरोइन कास्ट किया जाए। वह कोई भी रोल हो सकता है। चाहे वह बाप-बेटी का ही रोल क्यों ना हो। इस दौरान सनी देओल ने आलिया भट्ट को मिले नेशनल अवार्ड का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि- उनके लिए यह बहुत अच्छा मौका है, क्योंकि वह एक सम्मान की हकदार है। बता दे आलिया भट्ट ने हाल ही में संजय लीला भंसाली की फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी में शानदार एक्टिंग की थी, जिसके लिए उन्हें 69वें नेशनल फिल्म अवार्ड में बेस्ट एक्ट्रेस के अवार्ड से सम्मानित किया गया।

इन फिल्मों में नजर आने वाली है आलिया भट्ट

बात आलिया भट्ट के वर्क फ्रंट की करें तो बता दे की हाल ही में आलिया भट्ट की फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी रिलीज हुई है, जो बॉक्स ऑफिस पर हिट भी रही है। वहीं अब एक्ट्रेस जल्द ही हॉलीवुड फिल्म ‘द हार्ट आफ स्टोन’ में भी नजर आने वाली है।

About the Author :

Kavita Tiwari

मीडिया के क्षेत्र में करीब 7 साल का अनुभव प्राप्त हुआ। APN न्यूज़ चैनल से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद कई अलग-अलग चैनलों में असिस्टेंट प्रोड्यूसर से लेकर रन-डाउन प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया। वहीं फिलहाल बीते 1 साल 6 महीने से बिहार वॉइस वेबसाइट के साथ नेशनल, बिजनेस, ऑटो, स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रही हूं। वेबसाइट पर दी गई खबरों के माध्यम से हमारा उद्देश्य लोगों को बदलते दौर के साथ बदलते भारत के बारे में जागरूक करना एवं देशभर में घटित हो रही घटनाओं के बारे में जानकारी देना है।