65 साल पुराने आलीशान महल मे रहते हैं पूर्व कप्तान सौरव गांगुली, 4 मंजिला इमारत मे हैं 48 कमरे

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव सौरव गांगुली दुनिया के बेहतरीन बल्लेबाजो मे से एक माने जाते हैं। कुछ ही दिनों पहले उन्होंने अपना 49वा जनमदिन मनाया। उनका जन्म पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता मे हुआ था। उन्होंने काफी समय पूर्व ही क्रिकेट से संन्यास ले लिया था लेकिन क्रिकेटर के रूप मे उनकी यादें हमेशा लोगों के दिल मे बसी रहेगी। वर्तमान मे वे BCCI के अध्यक्ष हैं।

क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद वे अप ने परिवार के साथ कोलकाता मे रहते हैं। बता दे कि सौरव गांगुली का परिवार कोलकाता के सबसे रईस परिवारो मे से एक है। गांगुली महल जैसे अपने आलीशान घर मे पत्नी डोना, बेटी और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ रहते हैं। उनका बचपन भी इसी बँगले मे बीता है।

सौरव गांगुली जिस बंगला मे रहते हैं, वह आलीशान महल से कम नहीं है। कोलकाता के बेहाला में बनी बीरेन रॉय रोड मे उनकी हवेली है। इसकी खूबसूरती देखकर आपकी आँखे इसे ही एकटक देखती रह जायेगी। चार मंजिला ईमारत के रूप में डिजाईन की गई इस कोठी में कुल 48 कमरें हैं।

घर की एक खास बात यह है कि सौरव गांगुली के घर की दीवारे सफ़ेद रंग की है, इतना ही नहीं सोफे, टेबल और पर्दों तक सभी सफेद रंग के ही हैं। दरअसल सफ़ेद रंग उनकी माँ का पसंदीदा रंग था। सौरव गाँगुली के इस घर मे बेहद ही खूबसूरत गार्डन एरिया है , जहां वे अकसर ही योग और मैडिटेशन करते हुए देखे जाते हैं।

whatsapp channel

google news

 

सौरव ने क्रिकेट मे आपने शानदार प्रदर्शन के दम पर बेशुमार दौलत और शोहरत हासिल की। उनके पास करोडो़ की प्रॉपर्टी है। उनके घर का एक कोना उनकी शानदार उपलब्धियों से सजा हुआ है। घर के इस कोने मे वे अपने क्रिकेट करियर के दौरान मिली सभी ट्रोफीज को रखे हुए हैं।

Also Read:  Cricketer Mukesh Kumar Wedding: आज शादी के बंधन में बंधगें बिहार के क्रिकेटर मुकेश कुमार, जानिए कौन है पत्नी

सौरव गांगुली और उनके परिवार का यह बंगला 65 साल पुराना है। उनके पिता चंडीदास गांगुली कोलकाता के मशहूर प्रिंटिंग बिजनेसमैन थे और काफी दौलतमन्द थे। इसके चलते ही वो कोलकाता के सबसे रईस परिवारों में गिने जाते हैं।

उनके बंगले में बंगाली संस्कृति को भी संजोया गया है। इंटीरियर्स की बात करें तो सबसे आगे लिविंग रूम है। लिविंग एरिया में टीवी भी लगा हुआ है। घर का हर हिस्सा बेहद बड़ा है। इसके साथ ही उनके घर में ही एक बड़ा जिम और एक क्रिकेट पिच भी है।

Share on