क्रिस्टियानो रोनाल्डो के नवजात बेटे का निधन (Cristiano Ronaldo Son Died) हो गया है। इस बात की जानकारी खुद फुटबॉलर ने सोशल मीडिया के जरिए साझा की है। इस दौरान रोनाल्डो और उनकी पत्नी जॉर्जिया (Georgina Rodriguez) ने बयान जारी कर कहा कि- हमारे नवजात बेटे का निधन हो गया है। किसी भी माता-पिता के लिए यह सबसे बड़ा दुख है। केवल हमारी नवजात बेटी का जन्म हमें इस पल में कुछ आशा और खुशी के साथ जीने की ताकत देता है।

रोनाल्डो ने की लोगों से अपील
बना दे इस दौरान रोनाल्डो ने कहा कि हम सभी डॉक्टर और नर्सों का धन्यवाद करते हैं, जिन्होंने हमारा साथ दिया। इस पूरी घटना से हम हताश हैं और फिलहाल सभी से अपील करते हैं कि वह हमारी प्राइवेसी का खास ख्याल रखें। हमारे बेटे तुम फरिश्ते थे, हम हमेशा तुम्हें प्यार करते रहेंगे।

अक्टूबर में बनें थे जुड़वा बच्चों के माता-पिता
बता दे बीते साल अक्टूबर महीने में रोनाल्डो और उनकी पत्नी जॉर्जिया ने ऐलान किया था, कि वह जुड़वा बच्चों के माता-पिता बने हैं। वही हाल ही में उन्होंने बेटे के निधन की खबर साझा की और साथ ही बताया कि बेटी सुरक्षित है।

बता दें इससे पहले भी रोनाल्डो के दो बेटे और दो बेटियां हैं। साल 2010 में पहली बार क्रिस्टियानो जूनियर के जन्म के साथ रोनाल्डो पिता बने थे। हालांकि वह अपने पहले बच्चे की मां की पहचान कभी नहीं बताना चाहते। इतना ही नहीं इसके लिए उन्होंने एक एग्रीमेंट भी साइन किया था। इसके बाद 8 जून 2017 को फुटबॉलर जुड़वा बच्चों के पिता बने थे।

रोनाल्डो और उनकी पत्नी जॉर्जिया ने सरोगेसी से बेटी इवा और बेटे मातेओ का जन्म हुआ था। इसके कुछ महीने बाद 12 नवंबर 2017 को रोनाल्डो की पार्टनर जॉर्जिया ने भी बेटी एलाना मार्टिनो को जन्म दिया था।















