कौन है फरजाना, जिनके साथ लिवइन में रहती है रेखा! इसी सेकेट्री की वजह से पति ने किया था सुसाइड?

Written by: Kavita Tiwari | biharivoice.com • 22 जुलाई 2023, 8:26 अपराह्न

Farzana Rekhas secretary: फरजाना कौन है? रेखा और फरजाना के बीच क्या रिश्ता है? क्या सच में रेखा फरजाना के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहती हैं?

Farzana Rekhas secretary: बॉलीवुड एवरग्रीन एक्ट्रेस रेखा ने फिल्मी पर्दे पर जितनी कहानियां दिखाई है, उनकी निजी जिंदगी उससे भी ज्यादा गहरी कहानियों से भरी हुई है। रेखा ने अपनी निजी जिंदगी को लेकर बहुत लाइम लाइट बटोरी है, लेकिन आज भी रेखा का श्रृंगार और उनका सिंदूर लोगों के बीच हमेशा चर्चा का केंद्र रहता है। रेखा की लव लाइफ कभी भी उनके फैंस को समझ नहीं आई है। जहां एक ओर हर कोई अमिताभ के साथ उनके किस्सों की बात करता है, तो वही कई बार रेखा और उनकी फीमेल सेक्रेटरी फरजाना के रिलेशनशिप की खबरें भी तूल पकड़ती है। आखिर ये फरजाना कौन है? रेखा और फरजाना के बीच क्या रिश्ता है? क्या सच में रेखा फरजाना के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहती हैं?

rekha and farzana relationship

रेखा की बायोग्राफी में फरजाना संग रिश्ता (Farzana Rekhas secretary)

बॉलीवुड एक्ट्रेस रेखा की बायोग्राफी रेखा: द अनटोल्ड स्टोरी में यासिर उस्मान ने काफी खुलासे किए हैं। इसमें उन्होंने बताया है कि सिर्फ फरजाना ही अकेली ऐसी शख्स है, जो रेखा के बेडरूम तक जा सकती हैं। बाकी हेल्प हाउस तक के लोगों को भी उनके बेडरूम में जाने की परमिशन नहीं है। किताब में लिखा हुआ है कि फरजाना रेखा के लिए परफेक्ट पार्टनर है। वह उनकी कंसलटेंट, सपोर्टर, दोस्त है। रेखा उनके बिना कभी कहीं नहीं जाती, हालांकि फरजाना को लोग आम तौर पर उनकी सेकेट्री के तौर पर ही जानते हैं।

rekha and farzana

रेखा के बेडरूम तक सिर्फ फरजाना को जाने की इजाजत

यासिर उस्मान की किताब में यह बात बेहद चौंकाने वाली है कि फरजाना रेखा की लवर है और सिर्फ उनको ही रेखा के बेडरूम तक जाने की इजाजत है, जबकि घर में काम करने वाले लोग भी रेखा के बेडरूम में नहीं जा सकते। फरजाना इस बात पर पैनी नजर रखती है कि रेखा के घर और उनकी जिंदगी में कौन-कौन आता है। इतना ही नहीं फरजाना को रेखा के बारे में इस बात की भी जानकारी होती है कि उन्होंने फोन पर कब, किससे, कितनी बात की, वह रेखा के हर मिनट का हिसाब रखती हैं। इतना ही नहीं यासिर उस्मान की किताब में यह भी दावा किया गया है कि फरजाना की वजह से ही रेखा के दिवंगत पति मुकेश अग्रवाल ने सुसाइड किया था।

ये भी पढ़ें- इस तरह खत्म हुई थी रेखा-अमिताभ की लव-स्टोरी, घर मे सीक्रेट मीटिंग के बाद जुदा हुई थी राहें
rekha husband

क्यों किया था रेखा के पति मुकेश अग्रवाल ने सुसाइड?

रेखा के पति दिवंगत मुकेश अग्रवाल दिल्ली के एक मशहूर बिजनेसमैन थे। साल 1990 में मुकेश ने आत्महत्या कर ली थी। जब रेखा लंदन में थी इस दौरान उन्होंने सुसाइड किया और अपने सुसाइड नोट में रेखा को लेकर भी जिक्र किया था। उन्होंने अपने सुसाइड नोट में लिखा था कि वह अपनी मौत के लिए किसी को जिम्मेदार नहीं मानते। इसके बावजूद मुकेश की मौत के बाद रेखा को कई तरह के नाम दिए गए।

About the Author :

Kavita Tiwari

मीडिया के क्षेत्र में करीब 7 साल का अनुभव प्राप्त हुआ। APN न्यूज़ चैनल से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद कई अलग-अलग चैनलों में असिस्टेंट प्रोड्यूसर से लेकर रन-डाउन प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया। वहीं फिलहाल बीते 1 साल 6 महीने से बिहार वॉइस वेबसाइट के साथ नेशनल, बिजनेस, ऑटो, स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रही हूं। वेबसाइट पर दी गई खबरों के माध्यम से हमारा उद्देश्य लोगों को बदलते दौर के साथ बदलते भारत के बारे में जागरूक करना एवं देशभर में घटित हो रही घटनाओं के बारे में जानकारी देना है।