Free में देखनी है ‘आदिपुरुष’ फिल्म? बांटे जा रहे हैं 10 हजार मुफ्त टिकट; देखें पूरी डिटेल्स

Written by: Kavita Tiwari | biharivoice.com • 08 जून 2023, 11:08 पूर्वाह्न

Prabhas And Kriti Film Adipurush Free Ticket: एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के सुपरस्टार प्रभास, कृति सेनन, सनी सिंह, देवदत्त नागे और सैफ अली खान स्टारर फिल्म आदिपुरुष जल्द ही रिलीज होने वाली है। फिल्म को लेकर दर्शकों में अभी से एक्साइटमेंट बढ़ी हुई है। वहीं अब इसके टिकट से जुड़ा एक बड़ा पेट सामने आया है। दरअसल द कश्मीर फाइल्स के प्रोड्यूसर ने आदिपुरुष के 10,000 टिकट मुफ्त में बांटने का फैसला किया है। ऐसे में अगर आप यह जानना चाहते हैं कि वह ये 10000 टिकट कब-कहां और किसे मुफ्त में देंगे, तो आइए इसके बारे में हम आपको डिटेल में बताते हैं।

आदिपुरुष इस फिल्म के 10,000 टिकट मुफ्त में बांटे जाएंगे

दरअसल telugu360 नाम की एक वेबसाइट ने इस मामले से जुड़ी जानकारी साझा की है। उनकी रिपोर्ट के मुताबिक कश्मीर फाइल्स के प्रोड्यूसर अभिषेक अग्रवाल ने फिल्म आदिपुरुष के 10,000 से ज्यादा टिकट मुफ्त में बांटने का फैसला किया है। इस रिपोर्ट के मुताबिक टिकट को सरकारी स्कूल के छात्रों, विद्धा आश्रम और अनाथालय के लोगों को दिया जाएगा। ऐसे में माना जा रहा है कि इससे फिल्म के कलेक्शन को भी भारी सपोर्ट मिलेगा।

हर हॉल में होगी हनुमान जी की सीट बुक

बता दें कि हाल ही में आदिपुरुष के मेकर्स ने इस बात का ऐलान किया था कि हर थिएटर में एक सीट को हनुमानजी के लिए खाली रखी जाएगी। इसमें उसके सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर फिल्म के मेकर्स की तारीफ करने वालों का तांता लग गया था। फैंस उनके इस कदम की जमकर तारीफ करते नजर आ रहे थे। बता दें दर्शकों के साथ-साथ क्रिटिक्स और ट्रेड एनालिस्ट को भी फिल्म से काफी उम्मीदें हैं।

कब रिलीज होगी आदिपुरुष फिल्म

मालूम हो कि हाल ही में आदिपुरुष फिल्म का फाइनल ट्रेलर तिरुपति में रिलीज किया गया है। वही मीडिया रिपोर्ट की मानें तो इस इवेंट पर 3 करोड रुपए खर्च हुए हैं। आदि पुरुषफिल्म 16 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। बता दे ये फिल्म पैंन इंडिया फिल्म है, जिसे हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषा में रिलीज किया जा रहा है।

About the Author :

Kavita Tiwari

मीडिया के क्षेत्र में करीब 7 साल का अनुभव प्राप्त हुआ। APN न्यूज़ चैनल से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद कई अलग-अलग चैनलों में असिस्टेंट प्रोड्यूसर से लेकर रन-डाउन प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया। वहीं फिलहाल बीते 1 साल 6 महीने से बिहार वॉइस वेबसाइट के साथ नेशनल, बिजनेस, ऑटो, स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रही हूं। वेबसाइट पर दी गई खबरों के माध्यम से हमारा उद्देश्य लोगों को बदलते दौर के साथ बदलते भारत के बारे में जागरूक करना एवं देशभर में घटित हो रही घटनाओं के बारे में जानकारी देना है।