एकता कपूर का भी सलमान खान की तरह रह गया प्यार अधूरा, लवर बन चुका है 2 बच्चों का पिता

Written by: Kavita Tiwari | biharivoice.com • 07 जून 2023, 12:13 अपराह्न

Ekta Kapoor Love Affairs: टेलीविजन इंडस्ट्री की क्वीन कही जाने वाली एकता कपूर आज 48 साल की हो गई है। एकता कपूर ने टेलीविजन इंडस्ट्री से लेकर ओटीटी प्लेटफॉर्म तक अपने ड्रामा के साथ कब्जा जमाया हुआ है। आलम यह है कि आप चाहे टीवी खोल ले या फिर ओटीटी प्लेटफॉर्म… हर जगह एकता कपूर के ही सीरियल और वेब सीरीज छाई हुए है। एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की क्वीन का टाइटल अपने नाम करने वाली एकता कपूर की निजी जिंदगी भी किसी ड्रामे से कम नहीं है। 48 साल की एकता ने अब तक शादी नहीं की है, लेकिन वह सरोगेसी के जरिए एक बेटे की मां जरूर बन चुकी है। ऐसे में क्या आप जानते हैं कि एक समय में एकता कपूर बॉलीवुड के मशहूर एक्टर रह चुके चंकी पांडे से बेहद प्यार करती थी। इस बात का खुलासा खुद एकता कपूर ने ही किया था।

ekta kapoor chunky pandey

चंकी पांडे के प्यार में पागल थी एकता कपूर

दरअसल एकता कपूर ने इस बात का खुलासा चंकी पांडे के 60वें जन्मदिन पर किया था। इस दौरान एकता कपूर ने 90 के दशक के मशहूर एक्टरों में शुमार चंकी पांडे के 60वें जन्मदिन पर उनकी एक थ्रोबैक तस्वीर साझा करते हुए लिखा था- ‘कई साल पहले जब मैं चंकी के नाम पर बल्श करती थी। अगर उन्होंने जवाब दिया होता तो आज मैं भी बॉलीवुड वाइफ होती…।’ एकता कपूर के इस खुलासे ने सभी को चौंका दिया था और इसी के साथ यह सच सामने आया था कि एकता कपूर एक दौर में बॉलीवुड के चहेते एक्टर चंकी पांडे की दीवानी रह चुकी है।

 chunky pandey family

ऐसे में अधुरे प्यार का दर्द दिल में लिए जहां 48 की उम्र में आज भी एकता कपूर अकेले ही अपना जीवन बिता रही है, तो वहीं 60 की उम्र का आंकड़ा पार कर चुके चंकी पांडे दो बेटियों अन्नया पांडे और राशा पांडे के पिता बन चुके हैं।

क्या कर रही है एकत कपूर

एकता कपूर की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो बता दे कि इन दिनों वह अपने कई रनिंग प्रोजेक्ट और अपकमिंग फिल्मों को लेकर काफी बिजी है। वही जल्द ही एकता कपूर का कंट्रोवर्शियल रियलिटी शो लॉकअप भी दूसरे सीजन के साथ एक बार फिर ओटीटी प्लेटफॉर्म पर धमाल मचाने आने वाला है। बता दे लॉकअप के पहले सीजन को कंगना रनौत ने होस्ट किया था। एकता कपूर को टेलीविजन इंडस्ट्री की क्वीन कहा जाता है, क्योंकि सास भी कभी बहू थी, कसौटी जिंदगी की, कहानी घर घर कि से लेकर नागिन के हर सीजन तक एकता कपूर ने टेलीविजन इंडस्ट्री की टीआरपी पर हमेशा राज किया है।

About the Author :

Kavita Tiwari

मीडिया के क्षेत्र में करीब 7 साल का अनुभव प्राप्त हुआ। APN न्यूज़ चैनल से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद कई अलग-अलग चैनलों में असिस्टेंट प्रोड्यूसर से लेकर रन-डाउन प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया। वहीं फिलहाल बीते 1 साल 6 महीने से बिहार वॉइस वेबसाइट के साथ नेशनल, बिजनेस, ऑटो, स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रही हूं। वेबसाइट पर दी गई खबरों के माध्यम से हमारा उद्देश्य लोगों को बदलते दौर के साथ बदलते भारत के बारे में जागरूक करना एवं देशभर में घटित हो रही घटनाओं के बारे में जानकारी देना है।