बधाई हो! मां बनीं दिशा परमार, बेटी के जन्म से मशहूर सिंगर राहुल वैद्य के घर गूंजी किलकारी

Written by: Kavita Tiwari | biharivoice.com • 21 सितम्बर 2023, 11:19 पूर्वाह्न

Disha Parmar And Rahul Vaidhya Become Parents: टेलीविजन इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस दिशा परमार और बॉलीवुड सिंगर राहुल वैद्य के घर नन्हे मेहमान का स्वागत हुआ है। दिशा परमार ने 20 सितंबर देर शाम बेटी को जन्म दिया है। यह खुशखबरी खुद राहुल वैद्य ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए साझा की और बताया है कि उनके घर एक नन्ही परी आई है, जिसने उन्हें और उनकी पत्नी को माता-पिता बनाया है। इस दौरान राहुल वैद्य ने अपनी बेटी और पत्नी दिशा परमार की सेहत को लेकर भी जानकारी साझा की और बताया कि दोनों पूरी तरह से स्वस्थ है।

माता-पिता बनें राहुल वैद्य और दिशा परमार

राहुल वैद्य ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए यह जानकारी साझा की कि उनके घर एक नन्ही परी आई है। राहुल वैद्य ने पोस्ट शेयर कर लिखा- हमारे घर लक्ष्मी आई है। मम्मी और बच्चे दोनों ही ठीक है। चिंता की कोई बात नहीं है। प्लीज आप हमारे बच्चे को आशीर्वाद दीजिए।

बता दे राहुल वैद्य ने जैसे ही यह पोस्ट साझा किया उन्हें बधाई देने वालों का तांता लग गया। बॉलीवुड इंडस्ट्री से लेकर टेलीविजन इंडस्ट्री तक की तमाम हस्तियों ने राहुल वैद्य के पोस्ट पर उन्हें बधाई संदेश दिए। इस दौरान दिशा परमार के को-स्टार नकुल मेहता ने लिखा- अय्यय…। शेफाली बग्गा ने लिखा- बहुत-बहुत बधाई… गणेश जी के साथ तुम्हारे घर लक्ष्मी जी भी आ गई। वही अली गोनी ने कमेंट सेक्शन में हार्ट इमोजी शेयर किए हैं।

बता दे दिशा परमार और राहुल वैद्य ने 2021 में शादी की थी। दोनों की प्रेम कहानी तब सुर्खियों में आई थी जब 2020 में राहुल वैद्य ने अपनी बिग बॉस 14 की जर्नी के दौरान शो से ही उन्हें प्रपोज किया था, जिसका जवाब दिशा परमार ने शो के ग्रैंड फिनाले में दिया था और इसके बाद साल 2021 में दोनों ने शादी कर ली थी।

About the Author :

Kavita Tiwari

मीडिया के क्षेत्र में करीब 7 साल का अनुभव प्राप्त हुआ। APN न्यूज़ चैनल से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद कई अलग-अलग चैनलों में असिस्टेंट प्रोड्यूसर से लेकर रन-डाउन प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया। वहीं फिलहाल बीते 1 साल 6 महीने से बिहार वॉइस वेबसाइट के साथ नेशनल, बिजनेस, ऑटो, स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रही हूं। वेबसाइट पर दी गई खबरों के माध्यम से हमारा उद्देश्य लोगों को बदलते दौर के साथ बदलते भारत के बारे में जागरूक करना एवं देशभर में घटित हो रही घटनाओं के बारे में जानकारी देना है।