धोनी बने IPL में 150 करोड़ रुपये से ज्यादा कमाने वाले खिलाड़ी, विराट से आगे निकले रोहित

Written by: Satish Rana | biharivoice.com • 01 फरवरी 2021, 5:25 अपराह्न

चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। 2020 के Retaintion Day से पहले धोनी की कमाई 137 करोड़ रुपए से ज्यादा थी। लेकिन अब महेंद्र सिंह धोनी 150 करोड़ रुपए से अधिक की कमाई करने वाले पहले क्रिकेटर बन कर इतिहास रच दिया है। आपको बता दें कि धोनी चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी साल 2008 से ही करते आ रहे हैं। अब उनका वेतन 150 करोड़ हो गया है।

महेंद्र सिंह धोनी शुरुआत से ही चेन्नई सुपर किंग से जुड़े हैं। साल 2008 के आईपीएल ऑक्शन में एमएस धोनी को चेन्नई ने छह करोड़ रुपए में खरीदा था। उसके बाद लगातार तीन साल एम एस धोनी की कमाई उतनी ही रही। 2011 में बीसीसीआई ने रिटेंशन की कीमत बढ़ाकर 8 करोड़ कर दी थी। साल 2011 से 2013 के बीच महेंद्र सिंह धोनी की आईपीएल में सैलरी 8•28 करोड़ रुपए रही।

BCCI ने साल 2014 में एक बार फिर से रिटेंशन की रकम बढ़ा दी साल 2014 और 2015 में आईपीएल से धोनी की कमाई 12.5 करोड रुपए हुई। उसके बाद 2 सालों के लिए धोनी राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स से जुड़े थे। कारण चेन्नई सुपर किंग्स पर 2 साल का बैन हो जाना था। इस दौरान उनकी सैलरी 25 करोड़ रही।

CSK पर बैन खत्म होने के बाद चेन्नई सुपर किंग्स ने एक धमाकेदार वापसी की साल 2018 में उन्होंने खिताब जीता। 2018 में लीग में वापसी के बाद धोनी 60 करोड़ कमाए । धोनी एकमात्र ऐसे खिलाड़ी हैं जो डेढ़ सौ करोड़ रुपए से अधिक की कमाई कर चुके हैं। चौथे सीजन के लिए विराट कोहली की तुलना में दो करोड़ रुपए कम कमाए जाने के बावजूद मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा विराट कोहली से आगे हैं।

मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा का भी नाम IPL में सबसे अधिक भुगतान पाने वाले खिलाड़ियों में एक है। रोहित शर्मा अब तक 146 करोड़ रुपए की कमाई कर चुके हैं। आपको बता दें कि 2008 से मुंबई इंडियंस से रोहित 15 करोड़ हर सीजन कमा रहे हैं। वहीं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान विराट कोहली साल 2018 से बेंगलुरु से हर सीजन 17 करोड़ रुपए कमा रहे हैं लिस्ट में उनका स्थान तीसरे नंबर पर है।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान विराट कोहली आईपीएल में अब तक 143 करोड़ रुपए से अधिक की कमाई कर चुके हैं। धोनी और रोहित पर दो करोड़ रुपए की बढ़त कोहली के आईपीएल करियर के मुख्य आकर्षण में से एक रही है। ऐसे में देखना होगा कि आईपीएल के अगले संस्करण में विराट कोहली मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा को पीछे छोड़ पाएंगे या नहीं।

About the Author :