पोते की शादी में हेमा-बेटियों को ना बुलाकर पछता रहे धर्मेंद्र, लिखा रुला देने वाला इमोशनल पोस्ट

Written by: Kavita Tiwari | biharivoice.com • 29 जून 2023, 12:30 अपराह्न

जहां एक ओर लोग देओल परिवार में आई नई बहू के स्वागत में पूरे देओल परिवार को जमकर बधाइयां दे रहे हैं, तो वही लगातार हेमा मालिनी और उनकी बेटियों ईशा देओल और आहना देओल के शादी में ना नजर आने पर सवाल भी उठ रहे हैं।

धर्मेंद्र के पोते और सनी देओल के बड़े बेटे करण देओल की शादी का जश्न सोशल मीडिया से लेकर खबरों के गलियारों तक अब तक छाया हुआ है। जहां एक ओर लोग देओल परिवार में आई नई बहू के स्वागत में पूरे देओल परिवार को जमकर बधाइयां दे रहे हैं, तो वही लगातार हेमा मालिनी और उनकी बेटियों ईशा देओल और आहना देओल के शादी में ना नजर आने पर सवाल भी उठ रहे हैं। करण देओल की पूरी शादी में पूरा देओल परिवार एक साथ एक छत के नीचे नजर आया, लेकिन इस दौरान कहीं भी हेमा मालिनी या उनकी बेटियों की झलक नहीं दिखाई दी और यह बात सिर्फ लोगों को ही नहीं खटक रही, बल्कि अब इसकी टीस धर्मेंद्र के दिल को भी चुभ रही है, जिसका जिक्र हाल ही में उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर किया है।

करण की शादी में नहीं आई थी दादी हेमा मालिनी

धर्मेंद्र ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक भावुक कर देने वाला पोस्ट लिखा। अपने इस पोस्ट में उन्होंने हेमा मालिनी और बेटियों ईशा देवल और अहाना देवल माफी मांगी है और साथ ही पछतावा भी जताया है। धर्मेंद्र का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वही नेटीजंस इस पर जमकर रिएक्शन देते भी नजर आ रहे हैं। हालांकि बता दें कि इस दौरान उन्होंने अपने इस पोस्ट में के कारण भी साफ कर दिया है।

धर्मेंद्र को है किस बात का पछतावा?

बता दें कि धर्मेंद्र ने अपने ऑफिशल इंस्टाग्राम अकाउंट पर बेटी ईशा देवल के साथ एक तस्वीर शेयर की है। तस्वीर में दोनों साथ बैठकर मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं। इस पोस्ट के कैप्शन में धर्मेंद्र ने कहा- ईशा, अहाना, हेमा… और मेरे सभी प्यारे बच्चे… तख्तानी और वोहरा को मैं प्यार करता हूं और दिल से आप सभी का सम्मान करता हूं। उम्र और बीमारी मुझे बता रही है कि मैं आपसे पर्सनली बात कर सकता था लेकिन… यहां उन्होंने अपनी बात अधूरी छोड़ दिया है।

पोते की शादी में क्यों नहीं पहुंची है मां

धर्मेंद्र अपने पोते करण देओल की शादी और रिसेप्शन दोनों में नजर आए। इस दौरान एक्टर ने पार्टी में डांस भी किया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ। करण देओल की शादी में पूरा देओल परिवार नजर आया, लेकिन ना ही हेमा मालिनी कहीं दिखी और ना ही उनकी दोनों बेटियां। ऐसे में यह नजारा सभी को खल रहा है।

आने वाली है धर्मेंद्र की ये फिल्में

बात धर्मेंद्र के वर्कफ्ंट की करें तो बता दें कि धर्मेंद्र की अपकमिंग फिल्मों में रॉकी और रानी की प्रेम कहानी का नाम शामिल है। इस फिल्म में उनके साथ जया बच्चन, शबाना आज़मी, आलिया भट्ट और रणबीर सिंह मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं। फिल्म का डायरेक्शन करण जौहर ने किया है। यह फिल्म 28 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसके अलावा धर्मेंद्र अपने 2 फिल्म में भी नजर आएंगे। यह उनकी साल 2007 में रिलीज हुई फिल्म अपने का सीक्वल है।

About the Author :

Kavita Tiwari

मीडिया के क्षेत्र में करीब 7 साल का अनुभव प्राप्त हुआ। APN न्यूज़ चैनल से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद कई अलग-अलग चैनलों में असिस्टेंट प्रोड्यूसर से लेकर रन-डाउन प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया। वहीं फिलहाल बीते 1 साल 6 महीने से बिहार वॉइस वेबसाइट के साथ नेशनल, बिजनेस, ऑटो, स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रही हूं। वेबसाइट पर दी गई खबरों के माध्यम से हमारा उद्देश्य लोगों को बदलते दौर के साथ बदलते भारत के बारे में जागरूक करना एवं देशभर में घटित हो रही घटनाओं के बारे में जानकारी देना है।