धर्मेंद्र ने बताया- जया बच्चन उनके प्यार में थी पागल, सोफे के पीछे छिप-छिपकर उन्हें देखती थी

Written by: Kavita Tiwari | biharivoice.com • 06 जुलाई 2023, 9:34 अपराह्न

बॉलीवुड के हीमैन धर्मेंद्र और जया की जोड़ी एक दौर में काफी चर्चाओं में रह चुकी है। यह दोनों चेहरे उस दौर में बॉलीवुड इंडस्ट्री के दिग्गजों माने जाते थे। वही हाल फिलहाल यह जोड़ी एक बार फिर रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में साथ नजर आने वाली है।

Dharmendra On Jaya Bachchan: बॉलीवुड के हीमैन धर्मेंद्र और जया की जोड़ी एक दौर में काफी चर्चाओं में रह चुकी है। यह दोनों चेहरे उस दौर में बॉलीवुड इंडस्ट्री के दिग्गजों माने जाते थे। वही हाल फिलहाल यह जोड़ी एक बार फिर रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में साथ नजर आने वाली है। ऐसे में इस जोड़ी को पसंद करने वाले फैंस फिल्म में एक बार फिर धर्मेंद्र और जया को एक साथ देखने को बेताब है। लगभग दो दशक बाद यह जोड़ी एक साथ नजर आने वाली है।

धर्मेंद्र को छुप-छुपकर देखती थी जया बच्चन

वही हाल ही में धर्मेंद्र ने जया के साथ काम करने को लेकर खुलकर बात की और इस दौरान उन्होंने अपने उन पुराने दिनों का एक दिलचस्प किस्सा भी साझा किया। उन्होंने बताया कि गुड्डी फिल्म की शूटिंग के दौरान जया को उन पर क्रश था। जया सोफे के पीछे छुप-छुप कर उन्हें देखा करती थी।

साथ नजर आने वाली है फिर से धर्मेंद्र और जया की जोड़ी

दरअसल हाल ही में अपने एक मीडिया इंटरव्यू के दौरान धर्मेंद्र ने जाया के बारे में बात करते हुए दिलचस्प किस्सा साझा किया। धर्मेंद्र ने कहा- ये उनका प्यार और सम्मान है। मैं जया और अमिताभ को काफी लंबे समय से जानता हूं। मुझे आज भी याद है की शोले फिल्म की शूटिंग के दौरान हम कितना मजा किया करते थे। उन दिनों आउटडोर शूट पिकनिक की तरह हुआ करते थे। साथ में काम करने में बेहद मजा आता था।

धर्मेंद्र को आई अपनी गुड्डी की याद

धर्मेंद्र ने इस दौरान रॉकी एंड रानी की प्रेम कहानी की शूटिंग का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि इस फिल्म की शूटिंग के दौरान भी सब कुछ एक फैमिली पिकनिक की तरह था। हमारी पूरी टीम एक फैमिली की तरह ही रहती थी। बता दे जया बच्चन के साथ रॉकी एंड रानी की प्रेम कहानी की फिल्म की शूटिंग के दौरान धर्मेंद्र ने अपनी और जया बच्चन की एक बहुत पुरानी तस्वीर को भी साझा किया। इस तस्वीर को उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा करते हुए लिखा- बरसों बाद अपनी गुड्डी के साथ…। उनके इस पोस्ट पर लोगों ने काफी दिलचस्प अंदाज में कमेंट किए थे और रॉकी एंड रानी की प्रेम कहानी में एक बार फिर उनकी जोड़ी को देखने की बेसब्री भी जताई थी।

कब रिलीज होगी रॉकी एंड रानी की प्रेम कहानी?

बात रॉकी एंड रानी की प्रेम कहानी की रिलीज की करें, तो बता दे कि यह फिल्म 28 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, धर्मेंद्र, जया बच्चन और शबाना आज़मी मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं।

About the Author :

Kavita Tiwari

मीडिया के क्षेत्र में करीब 7 साल का अनुभव प्राप्त हुआ। APN न्यूज़ चैनल से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद कई अलग-अलग चैनलों में असिस्टेंट प्रोड्यूसर से लेकर रन-डाउन प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया। वहीं फिलहाल बीते 1 साल 6 महीने से बिहार वॉइस वेबसाइट के साथ नेशनल, बिजनेस, ऑटो, स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रही हूं। वेबसाइट पर दी गई खबरों के माध्यम से हमारा उद्देश्य लोगों को बदलते दौर के साथ बदलते भारत के बारे में जागरूक करना एवं देशभर में घटित हो रही घटनाओं के बारे में जानकारी देना है।