सन्यास लेने जा रहे MS Dhoni, CSK CEO के बयान से हुआ साफ- अगले IPL में खेलेंगे या नहीं?

Written by: Kavita Tiwari | biharivoice.com • 22 जून 2023, 1:55 अपराह्न

महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स 5वीं बार आईपीएल की ट्रॉफी जीतने में कामयाब रही है। ऐसे में जहां एक ओर चौतरफा चेन्नई सुपर किंग्स की जीत के चर्चे ,हैं तो वही आईपीएल 2023 में जिस तरह धोनी के घुटनों में चोट लगी है और ऑपरेशन के बाद फिलहाल वह रेस्ट पर चल रहे हैं।

MS Dhoni IPL Retirement: महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स 5वीं बार आईपीएल की ट्रॉफी जीतने में कामयाब रही है। ऐसे में जहां एक ओर चौतरफा चेन्नई सुपर किंग्स की जीत के चर्चे ,हैं तो वही आईपीएल 2023 में जिस तरह धोनी के घुटनों में चोट लगी है और ऑपरेशन के बाद फिलहाल वह रेस्ट पर चल रहे हैं। इसने फैंस की मुश्किलें और भी ज्यादा बढ़ा दी हैं। फैंस यह जानने को बेताब है कि धोनी कब तक रिकवर होंगे। क्या धोनी आईपीएल 2024 में खेलेंगे। फैंस के इन सभी सवालों को लेकर चेन्नई सुपर किंग्स के सीईओ काशी विश्वनाथ ने एक बड़ा बयान दिया है, जिसके बाद खलबली मच गई है।

ऑपरेशन के बाद रिकवरी पर धोनी

सीएसके के सीईओ काशी विश्वनाथन ने हाल ही में धोनी की सर्जरी के बाद उनसे मुलाकात की। इस दौरान काशी विश्वनाथ ने उनकी हेल्थ को लेकर बड़ी अपडेट साझा की। उन्होंने कहा धोनी फरवरी तक मैदान में नजर नहीं आएंगे। इतना ही नहीं काशी विश्वनाथन ने आगे यह भी कहा कि- धोनी को अच्छे से पता है कि आगे उन्हें क्या करना है। अगर उन्हें आईपीएल से संन्यास से जुड़ा कोई फैसला लेना होगा, तो वह सीधे एन श्रीनिवासन से जाकर बात कर लेंगे।

2008 से सीएके से जुड़े है धोनी

उन्होंने बताया कि धोन साल 2008 से ही चेन्नई सुपर किंग्स के साथ जुड़े हुए है और आगे भी उनका ये सफर ऐसे ही चलता रहेगा। धोनी पहले मैच से ही घुटने की तकलीफ झेल रहे थे, लेकिन उन्होंने फाइनल तक इसका जिक्र किसी से नहीं किया। उन्होंने अपने घुटने की तकलीफ को लेकर कभी किसी से कोई शिकायत नहीं की। हालांकि यह बात सबको पता थी कि धोनी तकलीफ में है और दौड़ नहीं पा रहे।

फाइनल जीतने के बाद खुद धोनी ने कहा- मैं घुटने की सर्जरी करा लूंगा… और इसके बाद वह मुंबई गए और फिलहाल रिकवरी पर है। उनके पूरी तरह फिट होने में अभी 3 महीने से ज्यादा का समय लगेगा। इसके बाद धोनी प्रैक्टिस करते नजर आएंगे और अपनी हेल्थ के हिसाब से ही आगे का फैसला लेंगे।

About the Author :

Kavita Tiwari

मीडिया के क्षेत्र में करीब 7 साल का अनुभव प्राप्त हुआ। APN न्यूज़ चैनल से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद कई अलग-अलग चैनलों में असिस्टेंट प्रोड्यूसर से लेकर रन-डाउन प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया। वहीं फिलहाल बीते 1 साल 6 महीने से बिहार वॉइस वेबसाइट के साथ नेशनल, बिजनेस, ऑटो, स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रही हूं। वेबसाइट पर दी गई खबरों के माध्यम से हमारा उद्देश्य लोगों को बदलते दौर के साथ बदलते भारत के बारे में जागरूक करना एवं देशभर में घटित हो रही घटनाओं के बारे में जानकारी देना है।