कभी राज कपूर के गैराज में रहता था अनिल कपूर का परिवार, एक फिल्म ने बदल दी थी किस्मत

बॉलीवुड के मिस्टर इंडिया अनिल कपूर (Anil Kapoor) जब कैमरे के सामने आते हैं, तो वह कभी भी अपनी जिंदगी से जुड़े पन्नों के बारे में बात करने से जरा भी नहीं हिच्किचाते। फिर बात चाहे उस दौर की हो जब उनके परिवार (Anil Kapoor Family) ने बेहद मुश्किल वक्त गुजारा या फिर आज की। अनिल कपूर को लेकर यह कहना गलत नहीं होगा कि वह हमेशा से एक खुली किताब की तरह खुद को प्रजेंट करते आए हैं। उन्होंने अपनी जिंदगी के बारे में कभी कुछ छुपाने की कोशिश नहीं की है।

Anil Kapoor

राज कपूर के गैराज में करना पड़ा गुजारा

ऐसे में आइए आज हम आपको अनिल कपूर के बारे में कुछ दिलचस्प बातें बताते हैं। अनिल कपूर ने आज भले ही दुनिया भर में अपनी पहचान अपने दम पर खड़ी की हो, लेकिन एक दौर ऐसा भी था जब उनका परिवार राज कपूर के गैराज में रहता था। दरअसल यह किस्सा उस दौर का है जब अनिल कपूर अपने परिवार के साथ पहली बार मुंबई आए थे, तो उन्हें राज कपूर के गैराज में रहना पड़ा था।

हालांकि उन्होंने राज कपूर के गैराज में ज्यादा वक्त नहीं बिताया और एक मिडिल क्लास कमरा किराए पर लेकर अपने परिवार के साथ वही रहने लगे। अनिल कपूर के पिता सुरेंद्र कपूर की मेहनत के चलते उनके परिवार का बुरा वक्त बदला और उनके परिवार के हालात धीरे-धीरे सुधरने लगे। यह बात बहुत कम लोग जानते हैं कि अनिल कपूर के पिता सुरेंद्र कपूर एक फिल्म डायरेक्टर थे और यही वजह थी कि अनिल कपूर का रुझान भी फिल्म इंडस्ट्री की तरह बढ़ने लगा था।

whatsapp channel

google news

 

Anil Kapoor

अनिल कपूर का सफर

अनिल कपूर ने साल 1980 में तेलुगु फिल्म से अभिनय की दुनिया में कदम रखा था। इस फिल्म का नाम वामसा व्रुक्षम था। हालांकि इससे पहले अनिल कपूर उमेश मेहरा की फिल्म हमारे तुम्हारे से बतौर सपोर्टिंग एक्टर डेब्यू कर चुके थे, लेकिन बतौर एक्टर तमिल ही उनकी पहली फिल्म तेलुगु थी।

Anil Kapoor

स्ट्रगल के दौर में ही कर बैठे प्यार

अनिल कपूर के स्ट्रगल के दौर में ही उनकी जिंदगी में सुनीता कपूर की एंट्री हो गई थी। पहली नजर में अनिल कपूर सुनीता कपूर को अपना दिल दे बैठे थे और दोनों की बढ़ती मुलाकातों के साथ दोनों ने शादी करने का भी फैसला कर लिया था। हालांकि यह वह दौर था जब अनिल कपूर का स्ट्रगलिंग पीरियड चल रहा था और सुनीता कपूर उस समय की फेमस मॉडल हुआ करती थी। ऐसे में अनिल कपूर  कई बार अपने इन दिनों को याद करते हुए इस बात का जिक्र कर चुके हैं, कि जब वह सुनीता कपूर को डेट कर रहे थे तो उस समय उनका सारा खर्चा वही उठाती थी।

Anil Kapoor

मशाल से मिली पहचान

अनिल कपूर के करियर में साल 1984 में आई फिल्म मशाल मील का पत्थर साबित हुई। इस फिल्म के साथ शुरू हुआ उनका करियर सफर अब कामयाबी के ट्रक पर चलने लगा था। हालांकि इसी दौरान उन्होंने सुनीता को शादी के लिए प्रपोज कर दिया। अनिल के परिवार को दोनों की शादी से कोई आपत्ति नहीं थी, लेकिन दोस्तों ने कहा कि अभी करियश शुरु हुआ है, अभी शादी करोगे तो खत्म हो जाएगा। ऐसे में अनिल कपूर ने दो बार अपनी शादी की डेट डाल दी, लेकिन 19 मई 1984 को फाइनली दोनों शादी के बंधन में बंधे और अपने नए जीवन की शुरुआत की।

Anil Kapoor

अनिल कपूर से शादी के बाद सुनीता कपूर ने उनके करियर को ही अपना कैरियर मान लिया था। उन्होंने मॉडलिंग की दुनिया को अलविदा कह घर को संभाला शुरू कर दिया था और अनिल कपूर इस दौरान अपने करियर पर पूरी तरह से फोकस करने लगे थे। साल 1987 में शेखर कपूर के डायरेक्शन में बनी फिल्म मिस्टर इंडिया अनिल कपूर की सुपरहिट फिल्म रही। इसके बाद अनिल कपूर ने कभी अपने करियर में पीछे मुड़कर नहीं देखा।

Share on