मुख्यमंत्री ने बेतिया को दिया 47 करोड़ से बने ऑडिटोरियम का तोहफा, सुविधाएं जान जाएगें चौक

बिहार के बेतिया के लिए अच्छी खबर है। बेतिया को मुख्यमंत्री नीतीश ने बड़ी सौगात दी है। राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा बेतिया में बने ऑडिटोरियम का शुभारंभ किया गया है। 47 करोड़ की राशि से बने ऑडिटोरियम का उद्घाटन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से किया। यह ऑडिटोरियम बदलते समय के साथ बिहार की आधुनिक तस्वीर है। अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित बेतिया को ऑडिटोरियम का तोहफा मिला है।

बेतिया ऑडिटोरियम

बताते चलें कि यह ऑडिटोरियम अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित हैं। इस ऑडिटोरियम में 2000 लोगों के बैठने की क्षमता है। शुभारंभ के दौरान जदयू के सांसद सुनील कुमार व भाजपा के विधायक और विपक्षी पार्टी के भी नेताओं की मौजूदगी रहीं। बेतिया के जिलाधिकारी, एसपी और अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहें।

बेतिया ऑडिटोरियम

whatsapp channel

google news

 

पक्ष और विपक्ष दोनों पार्टियों के नेताओं ने इस ऑडिटोरियम को ऐतिहासिक बताया है। बाल्मीकिनगर से जदयू के निर्वाचित सांसद सुनील कुमार ने इसे बेतिया के लिए विशेष तोहफा बताया है। भाजपा के विधायक राम सिंह, विनय बिहारी और उमाकांत सिंह ने चंपारण वासियों के लिए विशेष सौगात बताई हैं। माले से विधायक विजेंद्र गुप्ता ने चंपारण के लोगों के लिए यादगार पल बताया है।

बेतिया ऑडिटोरियम

ऑडिटोरियम के शुभारंभ होने के बाद बेतिया के जिलाधिकारी कुंदन कुमार ने कहा कि इस ऑडिटोरियम के बनाने में 47 करोड़ की लागत आई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बेतिया के लोगों के लिए सौगात दी है। भावी पीढ़ी भी इसे देखेगी। बता दें कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के 100वीं वर्षगांठ पर वर्ष 2017 में इसकी आधारशिला रखी थी।

Share on