Video: देओल परिवार की बहू की मुंहदिखाई करने पहुंचा पूरा बॉलीवुड, दादा धर्मेंद्र ने यारों के साथ जमाई महफिल

Written by: Kavita Tiwari | biharivoice.com • 19 जून 2023, 12:47 अपराह्न

Bollywood Star In Karan Deol And Drisha Wedding: धर्मेंद्र के पोते और सनी देओल के बेटे करण देओल ने फिल्ममेकर बिमल रॉय की परपोषी से शादी कर ली है। करण देवल और द्रिशा आचार्य की शादी की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

Bollywood Star In Karan Deol And Drisha Wedding: धर्मेंद्र के पोते और सनी देओल के बेटे करण देओल ने फिल्ममेकर बिमल रॉय की परपोषी से शादी कर ली है। करण देवल और द्रिशा आचार्य की शादी की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। वहीं शादी से लेकर रिसेप्शन तक के कई वीडियो भी सामने आए हैं। खास तौर पर बात रिसेप्शन फंक्शन की करे तो इस दौरान बॉलीवुड इंडस्ट्री के सितारों का जमावड़ा करण और द्रिशा आचार्य को बधाइयांं देता नजर आया। इस दौरान शत्रुघ्न सिन्हा, सलमान खान, अनुपम खेर सहित सभी लोग दोनों को शादी की बधाइयां देने के लिए पहुंचे।

धर्मेंद्र के पोते के रिसेप्शन में लगा बॉलीवुड मेला

बता दे करण और द्रिशा के रिसेप्शन में धर्मेंद्र के साथ काम कर चुके 80 से 90 के दशक के बॉलीवुड सितारों का जमावड़ा एक साथ दिखाई दिया। खास बात यह थी कि खुद धर्मेंद्र ने सबका वेलकम किया। वेडिंग रिसेप्शन की तस्वीरें और वीडियो सामने आई है, जिसमें शत्रुघ्न सिन्हा, जैकी श्रॉफ, प्रेम चोपड़ा, राज बब्बर, सुनील शेट्टी, जैकी श्रॉफ और अनुपम खेर सभी एंट्री करते नजर आए हैं। सभी ने न सिर्फ द्रिशा और करण को शादी की बधाइयां दी, बल्कि साथ ही धर्मेंद्र के साथ अपने पुराने दिनों को याद किया।

करण की रिसेप्शन में सजी धर्मेंद्र की महफिल

सनी देओल के बेटे करण देओल की रिसेप्शन में दादा धर्मेंद्र के यारों की महफिल सजी नजर आई। इस दौरान करण के रिसेप्शन में धर्मेंद्र ऑल ब्लैक लुक में काफी स्मार्ट लग रहे थे। धर्मेंद्र के पोते को आशीर्वाद देने शत्रुघ्न सिन्हा और अनुपम खेर भी पहुंचे। शत्रुघ्न सिन्हा ने गले मिलकर धर्मेंद्र को पोते की शादी की बधाइयां दी। इस दौरान शत्रुघ्न ने ब्लू लाइनिंग डिजाइन के साथ मैचिंग वेस्ट कोट पैंट कैरी किया था।

करण दिशा के रिसेप्शन में जैकी श्रॉफ अपने ही अंदाज में दिखाई दिए। जैकी श्रॉफ ने ब्लैक ब्लेजर के साथ ग्रे पेंट और लाल टोपी की थी, जिसमें वह काफी डेशिंग लग रहे थे।

राज बब्बर और अनुपम खेर ने की मस्ती

सनी देओल के बेटे और धर्मेंद्र के पोते करण देओल के रिसेप्शन फंक्शन में बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता राज बब्बर भी नजर आए। इस दौरान उन्होंने ऑल ब्लैक सूट पहना हुआ था।

तो वहीं बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर और धर्मेंद्र के करीबी दोस्त अनुपम खेर दी वेडिंग रिसेप्शन में दिखाई दिए। इस दौरान उन्होंने पहले अपने एक हाथ में प्लास्टर पहना हुआ था, लेकिन बाकी की सभी तस्वीरों में वह बिना प्लास्टर के दिखाई दिए।

बता दे इस वेडिंग रिसेप्शन में धर्मेंद्र के सबसे करीबी दोस्त प्रेम चोपड़ा भी अपनी पत्नी उम्र चोपड़ा के साथ पहुंचे थे। इस दौरान वह अपने वही पुराने 80 के अवतार में नजर आए। उन्होंने ब्लैक कोट पेंट कैरी किया था, तो वहीं उनकी पत्नी ब्लैक एंड गोल्डन बनारसी सूट में काफी खूबसूरत लग रही थी।

यंग सितारों ने लूटी महफिल

करण-द्रिशा की रिसेप्शन पार्टी में यंग सितारों ने पूरी महफिल लूटी। खासतौर पर सुनील शेट्टी, सलमान खान, आमिर खान, दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह काफी डेशिंग अवतार में नजर आए। तो वही कॉमेडी किंग कपिल शर्मा और उनकी पत्नी गिन्नी चतरथ की सादगी ने हर किसी का दिल लुट लिया।

About the Author :

Kavita Tiwari

मीडिया के क्षेत्र में करीब 7 साल का अनुभव प्राप्त हुआ। APN न्यूज़ चैनल से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद कई अलग-अलग चैनलों में असिस्टेंट प्रोड्यूसर से लेकर रन-डाउन प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया। वहीं फिलहाल बीते 1 साल 6 महीने से बिहार वॉइस वेबसाइट के साथ नेशनल, बिजनेस, ऑटो, स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रही हूं। वेबसाइट पर दी गई खबरों के माध्यम से हमारा उद्देश्य लोगों को बदलते दौर के साथ बदलते भारत के बारे में जागरूक करना एवं देशभर में घटित हो रही घटनाओं के बारे में जानकारी देना है।