लाल सुर्ख सिंदूर के साथ रेखा ने किया पूरा शृंगार, लव-रिलेशनशिप पर कहीं दिल छूने वाली बात

Written by: Kavita Tiwari | biharivoice.com • 04 जुलाई 2023, 12:30 अपराह्न

बॉलीवुड की एवरग्रीन एक्ट्रेस के तौर पर जानी जाने वाली रेखा की खूबसूरती के आज भी लाखों-करोड़ों लोग दीवाने हैं। रेखा ने अपनी पर्सनल से लेकर प्रोफेशनल जिंदगी तक के लिए काफी लाइमलाइट बटोरी है।

Rekha Latest Photoshoot Viral: बॉलीवुड की एवरग्रीन एक्ट्रेस के तौर पर जानी जाने वाली रेखा की खूबसूरती के आज भी लाखों-करोड़ों लोग दीवाने हैं। रेखा ने अपनी पर्सनल से लेकर प्रोफेशनल जिंदगी तक के लिए काफी लाइमलाइट बटोरी है। आलम यह है कि रेखा का नाम हर दिन खबरों के गलियारों में छाया नज़र आता है। रेखा सिर्फ एक्टिंग में ही नहीं बल्कि अपने लुक, अपनी अदाओं, अपनी खूबसूरती से भी लोगों को अपना कायल करने का हुनर रखती हैं। 68 साल की रेखा की अदाएं देख उनकी उम्र का अंदाजा लगाना नामुमकिन है।

ग्लैमर के मामले में आज भी रेखा टॉप अदाकारा कही जा सकती है। इन्हीं सब खामियों के चलते उन्हें बॉलीवुड इंडस्ट्री की सदाबहार एक्ट्रेस कहा जाता है। हाल-फिलहाल रेखा के एक नए फोटोशूट की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। बता दे यह फोटोशूट उन्होंने इंटरनेशनल मैगजीन के लिए करवाया है, जिसमें उनकी खूबसूरती यह कहती है कि 68 की उम्र का आंकड़ा उनके लिए सिर्फ एक नंबर है।

लाल सुर्ख सिंदूर में नजर आई रेखा

रेखा के लेटेस्ट फोटोशूट की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। यह फोटोशूट उन्होंने वॉग मैगजीन के लिए करवाया है। फोटोशूट में ना सिर्फ रेखा ने 161.62 कैरेट का डायमंड नेकलेस पहना है, बल्कि इसके साथ ही वह पूरे शृंगार में भी नजर आई हैं। इस दौरान उन्होंने मनीष मल्होत्रा की डिजाइन की हुई बेहद खूबसूरत साड़ी पहनी है। इसके अलावा फोटोशूट में वह अपने सिंदूर को भी फ्लांट करती दिखाई दे रही है। वहीं उनका ये वोग लुक काफी चर्चाओं में हैं, जिसमें वह किसी महारानी से कम नहीं लग रही। रेखा शादीशुदा तो नहीं है लेकिन इसके बावजूद सिंदूर लगाना कभी नहीं छोड़ती। वह हर मौके पर, हर फंक्शन में, हर इवेंट में, हर फोटोशूट में… अपने लाल सुर्ख सिंदूर के साथ मेकअप को कंप्लीट करती नजर आती है।

View this post on Instagram

A post shared by Vogue Arabia (@voguearabia)

प्यार को लेकर क्या है रेखा का कहना

रेखा से जब पूछा गया कि क्या वह आज भी किसी से प्यार करती है, तो इसके जवाब में उन्होंने बेहद खूबसूरत और दिलचस्प बात कही। उन्होंने कहा- प्यार कभी खत्म नहीं होता, जो एक बार शुरू हो जाता है वह हमेशा के लिए रहता है। रेखा ने आगे यह भी कहा कि- प्यार आपको किसी भी चीज से हो सकता है, लेकिन कभी-कभी हम जिंदगी में अधिक चाह रख लेते हैं।

2014 में की थी आखरी फिल्म

बात रेखा के वर्क फ्रंट की करें तो बता दे कि रेखा साल 2014 में आखिरी बार ‘सुपर नानी’ फिल्म में नजर आई थी। इसके बाद उन्होंने धर्मेंद्र और बॉबी देओल की फिल्म ‘यमला पगला दीवाना’ में स्पेशल अपीयरेंस दिया था, लेकिन तब से लेकर अब तक रेखा अभिनय के पर्दे से गायब है। हाल फिलहाल में उन्हें कई रियलिटी शो और कई मैगजीन प्रोजेक्ट के शूट में देखा जा चुका है।

About the Author :

Kavita Tiwari

मीडिया के क्षेत्र में करीब 7 साल का अनुभव प्राप्त हुआ। APN न्यूज़ चैनल से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद कई अलग-अलग चैनलों में असिस्टेंट प्रोड्यूसर से लेकर रन-डाउन प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया। वहीं फिलहाल बीते 1 साल 6 महीने से बिहार वॉइस वेबसाइट के साथ नेशनल, बिजनेस, ऑटो, स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रही हूं। वेबसाइट पर दी गई खबरों के माध्यम से हमारा उद्देश्य लोगों को बदलते दौर के साथ बदलते भारत के बारे में जागरूक करना एवं देशभर में घटित हो रही घटनाओं के बारे में जानकारी देना है।