बदन पार्ट 3 वेब सीरीज़- आयुषी जायसवाल की कातिल आदायें देख हो जायेंगे घायल, ULLU पर मौजूद है ये वेब सीरीज

Written by: Manish Kumar | biharivoice.com • 15 जुलाई 2023, 3:26 अपराह्न

Badan Web Series Part 3 On Ullu App Web Series: उल्लू ऐप पर कई बोल्ड और इंटिमेट सीन से भरी वेब सीरीज मौजूद है। अगर आप भी इस तरह की वेब सीरीज देखने के आदी हैं, तो बता दें कि हाल ही में उल्लू ऐप पर बदन पार्ट 3 वेब सीरीज को रिलीज किया गया है। इस वेब सीरीज को लेकर लोगों से काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। अगर आप भी बोल्ड और इंटिमेट कंटेंट से भरी वेब सीरीज देखना पसंद करते हैं, तो आप इसे देख सकते हैं।

क्या है बदन पार्ट 3 वेब सीरीज की कहानी

बदन फ्रेंचाइजी ने अपने दर्शकों के लिए इसके तीसरे पार्ट में बोल्ड सीन की झड़ी लगा दी है। इसमें कई ऐसे दृश्य दिखाए गए हैं, जिन्हें आप बार-बार प्ले करके देखेंगे। बदन के तीसरे पार्ट में आपको आयुषी जायसवाल मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। बता दें ये वेब सीरीज अपनी कहानी से तो आपका मनोरंजन करेगी ही, लेकिन इसके साथ ही इस में दिखाए गए कामुक दृश्य भी आपको काफी पसंद आने वाले हैं।

यह वेब सीरीज एक महिला के जीवन पर आधारित कहानी है, जिसे अपने पति के अफेयर के बारे में पता चल जाता है। पति की अय्याशियों के बारे में पता लगने के बाद उसका दिल टूट जाता है और वह टूटे दिल के साथ एक अनजान व्यक्ति के करीब चली जाती है। दोनों के बीच आकर्षण बढ़ने लगता है और इसी के साथ पूरी कहानी इन दोनों के रिश्ते के इर्द-गिर्द घूमती नजर आती है। इसी रिश्ते के साथ इस कहानी में कई नए ट्विस्ट और टर्न भी आते हैं, जो खासतौर पर आपका ध्यान खींचने में कामयाब रहेंगे। इस वेब सीरीज को आप उल्लू ऐप पर देख सकते हैं, बता दें इस वेब सीरीज का ट्रेलर भी काफी धमाकेदार है।

कई बोल्ड वेब सीरीज में काम कर चुकी है आयुषी जयसवाल

बात बदन पार्ट 3 में नजर आई एक्ट्रेस आयुषी जयसवाल की करें, तो बता दे कि आयुषी जायसवाल ने अब तक अपने करियर में सिर्फ बोल्ड कंटेंट से भरी वेब सीरीज में ही काम किया है। बदन फ्रेंचाइजी के अलावा आयुषी जयसवाल ने उल्लू ऐप पर चर्मसुख और वॉकमैन जैसी बोल्ड वेब सीरीज में भी लीड एक्ट्रेस का किरदार निभाया है।

About the Author :

Manish Kumar

पिछले 5 सालों से न्यूज़ सेक्टर से जुड़ा हुआ हूँ। इस दौरान कई अलग-अलग न्यूज़ पोर्टल पर न्यूज़ लेखन का कार्य कर अनुभव प्राप्त किया। अभी पिछले कुछ साल से बिहारी वॉइस पर बिहार न्यूज़, बिजनस न्यूज़, ऑटो न्यूज़ और मनोरंजन संबंधी खबरें लिख रहा हूँ। हमेशा से मेरा उद्देश्य लोगो के बीच सटीक और सरल भाषा मे खबरें पहुचाने की रही है।