बिपाशा की बेटी के दिल में 2 छेद, 6 घंटे चली सर्जरी, एक्टरेस ने रो-रोकर बताया अब कैसी है देवी की हालत?

Written by: Kavita Tiwari | biharivoice.com • 07 अगस्त 2023, 3:23 अपराह्न

Bipasha Basu Daughter Devi: बिपाशा ने बताया कि 3 महीने की होने पर देवी के हार्ट की सर्जरी की गई। यह सर्जरी 6 घंटों तक चली। इस दौरान वह बहुत ज्यादा परेशान थी।

Bipasha Basu Daughter Devi Health Update: बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु ने बीते साल 12 नवंबर 2022 को एक बेटी को जन्म दिया था। बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर बेटी के जन्म से बेहद खुश थे। इस दौरान प्यार से उन्होंने अपने प्रिंसेस का नाम देवी बसु सिंह ग्रोवर रखास लेकिन बेटी के जन्म के 3 दिन बाद ही उनकी यह खुशी उस वक्त फीकी पड़ गई, जब उन्हें बेटी की गंभीर बीमारी के बारे में पता चला। इस बारे में सुनने के बाद बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर पूरी तरह से टूट गए।

बिपाशा बसु ने किया बेटी (Bipasha Basu Daughter Devi) की हालत को लेकर बड़ा खुलासा

हाल ही में बिपाशा बसु ने अपनी बेटी देवी को लेकर चौका देने वाला खुलासा किया। दरअसल बिपाशा ने हाल ही में नेहा धूपिया संग इंस्टाग्राम लाइव पर बातचीत के दौरान इस बात का खुलासा किया कि उनकी बेटी देवी जन्म के समय वेंट्रिकुलर सेप्ट्राल डिफेक्ट जैसी गंभीर बीमारी से पीड़ित थी। डॉक्टरों ने उनसे कहा था कि उनकी बेटी के दिल में 2 छेद है, यह खबर सुनने के बाद वह चौक गई थी।

3 महीने की देवी को हुई 6 घंटे की सर्जरी

बिपाशा ने बताया कि 3 महीने की होने पर देवी के हार्ट की सर्जरी की गई। यह सर्जरी 6 घंटों तक चली। इस दौरान वह बहुत ज्यादा परेशान थी। बिपाशा ने अपनी मदरहुड जर्नी को लेकर कहा कि- किसी भी नॉर्मल माता-पिता की तुलना में हमारी जर्नी काफी अलग रही है। मेरे चेहरे पर जो मुस्कान है, हमारी जर्नी उससे बहुत ज्यादा मुश्किल रही है। मैं कभी नहीं चाहूंगी कि ऐसा कुछ कभी भी किसी भी मां के साथ हो। देवी के जन्म के तीसरे दिन हमें इस बारे में पता चला कि हमारी बेटी के दिल में दो छेद है। यह सुनकर हम टूट गए थे।

उन्होंने आगे कहा- मैंने पहले यही सोचा था कि मैं इस बारे में कभी नहीं बताऊंगी, लेकिन मैं बता रही हूं क्योंकि कई मांओं को इस जर्नी में मेरी मदद की जरूरत है। पहले हमें पता भी नहीं था कि वीएसडी (VSD) क्या होता है? यह एक वेंट्रिकुलर सेप्ट्राल है। हमने अपनी फैमिली के साथ भी इस मामले में बात की। सब परेशान थे, हम बेटी के जन्म को सेलिब्रेट करना चाहते थे लेकिन करण और मैं बेटी के बारे में यह सब जानने के बाद सन्न पड़ गए थे।

डॉक्टर हर महीने करते थे जांच

हमें बताया गया था कि हमें हर महीने देवी का स्कैन कराना होगा ताकि यह पता चल सके कि छेद खुद से ठीक हो रहा है या नहीं, लेकिन छेद बड़ा था। इसलिए हमें बताया गया कि सर्जरी करानी जरूरी है। सर्जरी करना तभी बेस्ट होता है जब बच्चा 3 महीने का हो जाए। यह सब बात करते हुए बिपाशा रोने लगी। उन्होंने कहा यह सब सोच कर मैं हैरान हो गई थी कि एक छोटे से बच्चे की ओपन हार्ट सर्जरी हो सकती है।

ये भी पढ़ें- Ileana Dcruz Baby Photo: बिना शादी इलियाना डिक्रूज दे दिया बेटे को जन्म, पहली तस्वीर साधा कर दी खुशखबरी

हम सोचते थे कि अपने आप ठीक हो जाये, लेकिन पहले महीने के स्कैन में सामने आया कि वहीं हो रहा, दूसरे महीने भी ठीक नहीं हुआ और तीसरे महीने जब हमने स्कैन के लिए विजिट किया, तब सर्जन ने ऑप्रेशन की सलाह दी। हमारे पास सिर्फ सही समय पर ऑपरेशन कराने का ही फैसला बचा था। 6 घंटे चली सर्जरी के बाद आज देवी पूरी तरह से ठीक है और ऑपरेशन के बाद अच्छे से रिकवर भी कर रही है।

About the Author :

Kavita Tiwari

मीडिया के क्षेत्र में करीब 7 साल का अनुभव प्राप्त हुआ। APN न्यूज़ चैनल से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद कई अलग-अलग चैनलों में असिस्टेंट प्रोड्यूसर से लेकर रन-डाउन प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया। वहीं फिलहाल बीते 1 साल 6 महीने से बिहार वॉइस वेबसाइट के साथ नेशनल, बिजनेस, ऑटो, स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रही हूं। वेबसाइट पर दी गई खबरों के माध्यम से हमारा उद्देश्य लोगों को बदलते दौर के साथ बदलते भारत के बारे में जागरूक करना एवं देशभर में घटित हो रही घटनाओं के बारे में जानकारी देना है।