बिहार के मुकेश कुमार का टीम इंडिया में हुआ सलेक्शन, सगाई के बाद खुल गई किस्मत!

Written by: Kavita Tiwari | biharivoice.com • 29 जून 2023, 5:38 अपराह्न

भारतीय क्रिकेट टीम को अगले महीने यानी जुलाई में वेस्टइंडीज दौरे पर जाना है। ऐसे में वेस्टइंडीज दौरे पर जाने वाली टीम को लेकर चौतरफा चर्चा हो रही है। बता दे इस वेस्टइंडीज दौरे पर भारतीय क्रिकेट टीम टेस्ट वनडे और टी-20 सीरीज में अपना दमखम दिखाएगी।

Success Story Of Mukesh Kumar: भारतीय क्रिकेट टीम को अगले महीने यानी जुलाई में वेस्टइंडीज दौरे पर जाना है। ऐसे में वेस्टइंडीज दौरे पर जाने वाली टीम को लेकर चौतरफा चर्चा हो रही है। बता दे इस वेस्टइंडीज दौरे पर भारतीय क्रिकेट टीम टेस्ट वनडे और टी-20 सीरीज में अपना दमखम दिखाएगी। वेस्टइंडीज दौरे के लिए भारत की ओर से वनडे और टेस्ट टीम का ऐलान कर दिया गया है। खास बात यह है कि इसमें कुछ चौका देने वाले नाम सामने आए हैं। इनमें से एक नाम बिहार के मुकेश कुमार का है, जो खास तौर पर अपनी तेज गेंदबाजी के लिए जाने जाते हैं। बता दे मुकेश कुमार के अलावा इस लिस्ट में नवदीप सैनी का नाम भी शामिल है। इन दोनों को टेस्ट और वनडे टीम के लिए चुना गया है। हालांकि इस दौरान मोहम्मद शमी को इस दौरे से आराम दिया गया है।

टीम इंडिया में हुआ मुकेश कुमार का चयन

वेस्टइंडीज दौरे से पहले भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों का ऐलान किया गया है। इस लिस्ट में एक नाम बिहार के तेज गेंदबाज मुकेश कुमार का है, जिन्होंने अपनी तेज गेंदबाजी का हुनर आईपीएल में भी दिखाया है। मुकेश कुमार का चयन जैसे ही भारतीय क्रिकेट टीम में वेस्टइंडीज दौरे के टेस्ट और वनडे सीरीज के लिए हुआ, सोशल मीडिया पर उन्हें बधाई देने वालों का तांता लग गया। इस दौरान कई लोगों ने यह भी कहा कि दिव्या सिंह से सगाई के बाद उनकी किस्मत चमक रही है।

इसी साल क्रिकेटर मुकेश कुमार ने की दिव्या सिंह से सगाई

बता दे मुकेश कुमार ने इसी साल फरवरी के महीने में छपरा की दिव्या सिंह से सगाई की है। वह जल्द ही दिव्या सिंह से शादी भी करने वाले हैं। सगाई के बाद मुकेश कुमार ने आईपीएल 2023 सीजन में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलते हुए अपने दमदार प्रदर्शन से सभी को अपना मुरीद बना दिया था। इस दौरान मुकेश ने आईपीएल 2023 में 10 मैच खेले थे, जिसमें उन्होंने 7 विकेट लेकर टीम को कुछ मैचों में जीत भी दिलाई थी।

आईपीएल के इसी धमाकेदार प्रदर्शन का असर है कि उन्हें वेस्टइंडीज दौरे के लिए चयनित की गई टीम लिस्ट में शामिल किया गया है। वहीं दूसरी ओर मुकेश कुमार के वेस्टइंडीज दौरे में सिलेक्शन के बाद फैंस का कहना है कि दिव्या सिंह से सगाई के बाद उनकी किस्मत चमक रही है। बता दे दिल्ली कैपिटल्स के लिए आईपीएल की नीलामी में मुकेश कुमार को 5.50 करोड़ रुपए में बोली लगाकर खरीदा गया था। वह आईपीएल 2023 के सबसे महंगे खिलाड़ियों में से एक थे।

About the Author :

Kavita Tiwari

मीडिया के क्षेत्र में करीब 7 साल का अनुभव प्राप्त हुआ। APN न्यूज़ चैनल से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद कई अलग-अलग चैनलों में असिस्टेंट प्रोड्यूसर से लेकर रन-डाउन प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया। वहीं फिलहाल बीते 1 साल 6 महीने से बिहार वॉइस वेबसाइट के साथ नेशनल, बिजनेस, ऑटो, स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रही हूं। वेबसाइट पर दी गई खबरों के माध्यम से हमारा उद्देश्य लोगों को बदलते दौर के साथ बदलते भारत के बारे में जागरूक करना एवं देशभर में घटित हो रही घटनाओं के बारे में जानकारी देना है।