Bigg Boss OTT 2 में ‘राव साहब’ ने रचा इतिहास, कितने लाख का गेम जीत कर गए एल्विश यादव?

Bigg Boss OTT 2 Winner Elvish Yadav : ओटीटी प्लेटफॉर्म के सुपर हिट रियलिटी शो Bigg Boss OTT 2 के विनर का टाइटल अपने नाम करने वाले एल्विश यादव ने अपनी गेम चेंजिंग इमेज के साथ इतिहास रच दिया है। एल्विश ने ग्रैंड फिनाले में अभिषेक मल्हन को हराकर सिर्फ ट्रॉफी ही अपने नाम नहीं की, बल्कि लाखों की रकम भी जीत कर ले गए। खास बात यह थी कि एल्विश यादव बिग बॉस ओटीटी 2 के प्लेटफार्म पर बतौर वाइल्ड कार्ड एंट्री करने वाले कंटेस्टेंट थे। ऐसे में उनका जितना अपने आप में एक हिस्ट्री है।

दरअसल बिग बॉस की जर्नी में वाइल्ड कार्ड का विनर होना यह आम बात नहीं है। सलमान खान ने जैसे ही जनता का फैसला सुनाते हुए एल्विश यादव के विनर होने की घोषणा करते हैं। एलविश यादव खुशी से झूम उठते हैं। वहीं ‘राव साहब’ के फैंस भी सोशल मीडिया पर उन्हें अपने अपने अंदाज में बधाई देते नजर आये।

कितने लाख जीत कर ले गए एलविश यादव (Bigg Boss OTT 2 Winner Prize Money)?

एलविश यादव Bigg Boss OTT 2 की जर्नी की ट्रॉफी जीत चुके हैं। 14 अगस्त को फाइनली इस रियलिटी शो को अपना विनर मिल गया है, जिसके साथ ही एल्विश यादव विनर की ट्रॉफी उठा ले गए और साथ ही 25 लाख रुपये की नगद प्राइस मनी भी ले गए हैं। वही फर्स्ट रनरअप के तौर पर अभिषेक मल्हार और मनीषा रानी सेकंड रनरअप रही।

कौन है एल्विश यादव?

Bigg Boss OTT 2 रियेलटी शो के इतिहास में यह पहली बार हुआ है, जब किसी वाइल्ड कार्ड एंट्री ने ट्रॉफी जीती हो। शो के विनर का टाइटल अपने नाम करने वाले एल्विश यादव एक मशहूर यूट्यूब पर है। 24 साल के एल्विश यादव सोशल मीडिया पर काफी पॉप्युलर है। एल्विश यादव का जन्म गुरुग्राम में हुआ था। एल्विश ने बतौर सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर अपने करियर की शुरुआत साल 2016 में की थी। आज उनके दो यूट्यूब चैनल है, जिनमें से एक में वह हरियाणवी अंदाज में लोगों को रोस्ट करते नजर आते हैं। वही एक यूट्यूब चैनल पर वह अपनी जिंदगी के बारे में बात करते हैं।

whatsapp channel

google news

 

बता दे एल्विश यादव के इंस्टाग्राम पर 13 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स है। एल्विश यादव सोशल मीडिया से अच्छी खासी कमाई करते हैं। लग्जरियस लाइफस्टाइल जीने वाले एल्विश यादव महंगी गाड़ियों के भी शौकीन है। यादव के कार कलेक्शन में पोर्शे 718 बॉक्सटर कार शामिल है। इसके अलावा उनका घर भी बेहद आलीशान और हर तरह की सुख-सुविधा से लैस है।

इसे भी पढ़ें- Gadar 2 से रातों-रात स्टार बन गई सनी देओल की पाकिस्तानी ‘बहू’, हो चुका है प्राइवेट विडियो लीक; देखें Video

Share on