‘मुन्नी बदनाम’ के बाद आया ‘लौंडा बदनाम’ गाना, एक्ट्रेस ने मलाइका अरोड़ा को छोड़ा पीछे; देखें Video

Written by: Kavita Tiwari | biharivoice.com • 05 जुलाई 2025, 4:32 अपराह्न

मुन्नी बदनाम हुई गाना बॉलीवुड इंडस्ट्री का ब्लॉकबस्टर हिट सॉन्ग है। वही अब इस की तर्ज पर भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री ने एक नया गाना रिलीज किया है। इस गाने में बिग बॉस ओटीटी फेम एक्ट्रेस अपने लटके-झटके दिखाती नजर आ रही है।

Launda Badnaam Hua Bhojpuri Song Video: मलाइका अरोड़ा और सलमान खान का गाना ‘मुन्नी बदनाम हुई डार्लिंग तेरे लिए’ एक दौर का टॉप ट्रेंनिंग सॉन्ग रह चुका है। वही आज भी यह गाना अक्सर कई मौकों पर बजता नजर आता है। मुन्नी बदनाम हुई गाना बॉलीवुड इंडस्ट्री का ब्लॉकबस्टर हिट सॉन्ग है। वही अब इस की तर्ज पर भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री ने एक नया गाना रिलीज किया है। इस गाने में बिग बॉस ओटीटी फेम एक्ट्रेस अपने लटके-झटके दिखाती नजर आ रही है।

बता दे बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 में अपने अतरंगी अंदाज से छा जाने वाली फलक नाज इन दिनों हर जगह चर्चाओं में बनी हुई है। बिग बॉस के घर के अंदर और बाहर हर जगह उनके नाम के ही चर्चे हैं। जहां बिग बॉस के घर में 4 हफ्तों से दर्शक फलक नाज को एक बेहतरीन एंटरटेनर के तौर पर देख रहे हैं, तो वहीं बाहरी दुनिया में उनका एक नया धमाकेदार गाना रिलीज हुआ है, जिसमें वह भोजपुरी सिंगर राजू सिंह माही के साथ ऑनस्क्रीन ठुमके लगाती हुई नजर आ रही है।

‘लौंडा बदनाम हुआ जानेमन तेरे लिए’ ने मचाया धमाल

राजू सिंह माही और फलक नाज की बोल्ड केमिस्ट्री के साथ लौंडा बदनाम हुआ जानेमन तेरे लिए गाना टी-सीरीज हमार भोजपुरी के यूट्यूब चैनल पर रिलीज कर दिया गया है। इस गाने को 2 दिन के अंदर 2 मिलियन से ज्यादा लोग देख चुके हैं। इस गाने का फितूर लोगों पर इस कदर चढ़कर बोल रहा है कि लोग इसे बार-बार प्ले करके देख रहे हैं। बता दे इस गाने में सिंगर/एक्टर राजू सिंह माही के साथ फलक नाज बेहद बिंदास अवतार में नजर आ रही है। फलक नाज के लटकों-झटकों को देखते हुए यह तो साफ नजर आ रहा है कि वह एक बेहतरीन डांसर है, लेकिन उनकी यह अदाएं फैंस के दिलों पर छुरिया भी चला रही है।

इस गाने को लेकर राजू सिंह माही का कहना है कि लौंडा बदनाम हुआ एक मस्ती भरा गाना है, जिसे हमने रिकॉर्डिंग से लेकर वीडियो शूट तक काफी इंजॉय किया है और हमें पता है कि यह गाना लोगों को बेहद पसंद आएगा और लोग इसे बार-बार देखेंगे। ऐसे में हम पहले ही लोगों के इस गाने पर आने वाले फीडबैक के लिए उनका आभार व्यक्त करते हैं। बता दे राजू सिंह माही और फलकनाज का यह गाना लोगों के दिलों दिमाग पर छा गया है। वहीं दूसरी ओर फलकनाज भी अपने दमदार अभिनय से लोगों का भरपूर मनोरंजन कर रही है

About the Author :

Kavita Tiwari

मीडिया के क्षेत्र में करीब 7 साल का अनुभव प्राप्त हुआ। APN न्यूज़ चैनल से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद कई अलग-अलग चैनलों में असिस्टेंट प्रोड्यूसर से लेकर रन-डाउन प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया। वहीं फिलहाल बीते 1 साल 6 महीने से बिहार वॉइस वेबसाइट के साथ नेशनल, बिजनेस, ऑटो, स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रही हूं। वेबसाइट पर दी गई खबरों के माध्यम से हमारा उद्देश्य लोगों को बदलते दौर के साथ बदलते भारत के बारे में जागरूक करना एवं देशभर में घटित हो रही घटनाओं के बारे में जानकारी देना है।