भोजपुरी सिंगर ने किया नाबालिग से रेप, प्राइवेट फोटोज लीक होने के बाद मचा हंगामा

Written by: Kavita Tiwari | biharivoice.com • 05 जुलाई 2025, 4:35 अपराह्न

Babul Bihari Bhojpuri singer raped a minor Girl: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री से हर दिन चौका देने वाली खबरें सामने आ रही है। कहीं एक्ट्रेस के आत्महत्या के मामले तो कहीं भोजपुरी इंडस्ट्री के एक्टर और सिंगर द्वारा को-एक्ट्रेस को मॉलेस्ट करने के मामले लोगों के होश उड़ा रहे हैं। वही अब एक और शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। इसके बारे में सुनने के बाद हर किसी को गहरा झटका लग रहा है। बता दे भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के गायक अभिषेक उर्फ बाबुल बिहारी पर एक नाबालिक लड़की के साथ रेप करने का आरोप लगा है। इस मामले में उन्हें गिरफ्तार भी कर लिया गया है।

भोजपुरी गायक बाबुल बिहारी ने किया नाबालिग का रेप

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बाबुल बिहारी पर नाबालिक लड़की से रेप करने का मामला सामने आया है। दरअसल आरोपी 2 साल पहले राजीव नगर इलाके में रहने वाली 13 साल की लड़की को बहलाता-फुसलाता था। एक दिन वह लड़की को अपने साथ एक होटल के कमरे में ले गया, जहां उसने उसके साथ दुष्कर्म किया और कुछ तस्वीरें भी खींची ली। वहीं इस मामले में अब पुलिस ने बाबुल बिहारी की गिरफ्तारी की है।

प्राइवेट तस्वीरें लीक होने के बाद हुआ रेप का खुलासा

पुलिस ने इस पूरे मामले का खुलासा करते हुए बताया कि- घटना के बाद नाबालिक ने आरोपी से दूरी बना ली थी और उसने इस पूरे घटनाक्रम के बारे में किसी को नहीं बताया था, लेकिन एक दिन आरोपी ने नाबालिग की प्राइवेट तस्वीरें इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर दी। वहीं इन तस्वीरों को देखने के बाद पीड़िता के परिवार ने लड़की से जब पूछताछ की, तो उसने अपनी पूरी आपबीती सुनाई। पीड़िता के परिजन बुधवार को उसे लेकर पुलिस स्टेशन पहुंचे और वहां उन्होंने इस पूरे मामले का खुलासा किया।

वहीं पुलिस ने पीड़िता से पूछताछ के बाद आरोपी के खिलाफ सेक्टर थाना-14 में यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण करने वाले पोक्सो एक्ट को अधिनियम और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की। वहीं इस पूरे मामले पर पुलिस के प्रवक्ता ने बताया कि प्राथमिकी के आधार पर आरोपी को कुछ घंटों के भीतर ही गिरफ्तार कर लिया गया। उसे शहर की एक अदालत में पेश किया गया और बाद में न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच पड़ताल पूछताछ के आधार पर आगे आगे बढ़ाएगी।

About the Author :

Kavita Tiwari

मीडिया के क्षेत्र में करीब 7 साल का अनुभव प्राप्त हुआ। APN न्यूज़ चैनल से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद कई अलग-अलग चैनलों में असिस्टेंट प्रोड्यूसर से लेकर रन-डाउन प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया। वहीं फिलहाल बीते 1 साल 6 महीने से बिहार वॉइस वेबसाइट के साथ नेशनल, बिजनेस, ऑटो, स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रही हूं। वेबसाइट पर दी गई खबरों के माध्यम से हमारा उद्देश्य लोगों को बदलते दौर के साथ बदलते भारत के बारे में जागरूक करना एवं देशभर में घटित हो रही घटनाओं के बारे में जानकारी देना है।