भोजपुरी के ‘काल चश्मा’ वर्जन ने मचाया गदर, इसके आगे फीके पड़े बादशाह और कैटरीना कैफ; देखें Video

Written by: Kavita Tiwari | biharivoice.com • 05 जुलाई 2025, 4:33 अपराह्न

बादशाह और कैटरीना कैफ का सुपरहिट ब्लॉकबस्टर गाने काला चश्मा ने रिलीज के बाद सोशल मीडिया से लेकर यूट्यूब तक काफी धमाल मचाया। वहीं अब इसके भोजपुरी वर्जन ने तो यूट्यूब पर तहलका ही मचा दिया है।

Kala Chashma in Bhojpuri: बादशाह और कैटरीना कैफ का सुपरहिट ब्लॉकबस्टर गाने काला चश्मा ने रिलीज के बाद सोशल मीडिया से लेकर यूट्यूब तक काफी धमाल मचाया। वहीं अब इसके भोजपुरी वर्जन ने तो यूट्यूब पर तहलका ही मचा दिया है। बता दे काला चश्मा के भोजपुरी वर्जन को राकेश मिश्रा ने अपनी दमदार आवाज में गाया है। काला चश्मा का यह भोजपुरी वर्जन भोजपुरी म्यूजिक लवर्स के बीच अपना जबरदस्त जादू दिखा रहा है। यही वजह है कि लोग इस गाने को बार-बार प्ले करके देख रहे हैं।

सुपरहिट हुआ ‘काला चश्मा का भोजपुरी वर्जन

बता दे कि राकेश मिश्रा के इस धमाकेदार गाने को टी-सीरीज हमार भोजपुरी के ऑफिशल युटुब चैनल पर रिलीज किया गया है। राकेश का यह गाना पूरी तरह से भोजपुरिया स्टाइल में फिल्माया गया है। उन्होंने इसे अपने ही अंदाज में गाया है। इस गाने के म्यूजिक वीडियो में सिमरन तिवारी दमदार अवतार में नजर आ रही है, जिसके साथ राकेश मिश्रा की केमिस्ट्री को दर्शक काफी पसंद भी कर रहे हैं।

काला चश्मा के साथ हिट हुई काली बुलेट

इस गाने में सिर्फ काला चश्मा ही नहीं, बल्कि इसमें नजर आ रहे एक्टर और एक्ट्रेस की काली बुलेट लोगों को काफी पसंद आ रही है। यही वजह है कि गाने को लोग बार-बार देख रहे हैं। इस गाने को लेकर राकेश मिश्रा का कहना है कि- यह गाना बेहद खास और लाजवाब है। इस गाने के लिए t-series का मैं शुक्रिया अदा करना चाहता हूं, जिन्होंने भोजपुरी को बेहतर बनाने का बीड़ा उठाया है और उनके साथ मिलकर हम लोग लगातार काम भी कर रहे हैं। यह गाना भी उस सोच के मुताबिक ही है, जो अब हमार भोजपुरी दर्शकों के बीच है। अपने भोजपुरिया दर्शकों से मेरी यही गुजारिश है कि आप इस गाने को खूब सुने और इसे सुपरहिट बना दे।

17 लाख लोगों ने देखा काला चश्मा गाना

बता दे काला चश्मा के हिंदी वर्जन को लोगों ने काफी पसंद किया था। वहीं अब राकेश मिश्रा के काला चश्मा के भोजपुरी वर्जन ने भी लोगों के दिलों पर जादू चला दिया है। यही वजह है कि यह गाना लोगों के सर चढ़कर बोल रहा है। बता दे जहां इस गाने को राकेश मिश्रा ने गाया है, तो वहीं रोशन सिंह ने इसे संगीत दिया है। अब तक इस गाने को 17 लाख लोग देख चुके हैं। वही इस पर कमेंट कर प्यार बरसाने वालों की भी बौछार है।

About the Author :

Kavita Tiwari

मीडिया के क्षेत्र में करीब 7 साल का अनुभव प्राप्त हुआ। APN न्यूज़ चैनल से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद कई अलग-अलग चैनलों में असिस्टेंट प्रोड्यूसर से लेकर रन-डाउन प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया। वहीं फिलहाल बीते 1 साल 6 महीने से बिहार वॉइस वेबसाइट के साथ नेशनल, बिजनेस, ऑटो, स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रही हूं। वेबसाइट पर दी गई खबरों के माध्यम से हमारा उद्देश्य लोगों को बदलते दौर के साथ बदलते भारत के बारे में जागरूक करना एवं देशभर में घटित हो रही घटनाओं के बारे में जानकारी देना है।