निधि झा संग शादी कर पछता रहे यश कुमार? ससुर से कहा- मेरा फैसला गलत था!

Yash Kumar Nidhi Jha Wedding: भोजपुरी एक्टर यश कुमार मिश्रा (Yash Kumar Mishra) ने भोजपुरी सिनेमा जगत की लूलिया के नाम से मशहूर निधि झा (Nidhi Jha) से शादी की है। यश कुमार मिश्रा और निधि झा की यह ग्रैंड वेडिंग (Yash Kumar And Nidhi Jha Wedding) मुंबई में हुई थी। शादी के बाद से ही दोनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं। उनकी शादी को काफी समय बीत चुका है, लेकिन आज भी जब भी दोनों एक साथ कोई तस्वीर या वीडियो शेयर करते हैं, तो फैंस कमेंट सेक्शन में कुछ बातों को लेकर दोनों को ट्रोल करते नजर आते हैं।

वहीं अब खुद एक्टर ने अपना एक वीडियो (Yash Kumar Video Viral) को शेयर कर अपने इस शादी के फैसले को गलत बताते हुए कुछ ऐसा कहा है, जिसे सुनने के बाद फैंस अपनी हंसी रोक नहीं पाये है। क्या है पूरा मामला…? आइए हम आपको डिटेल में बताते हैं।

Yash Kumar Mishra And Nidhi Jha

यश कुमार ने शादी के फैसले को क्यो बताया गलत

हाल ही में यश कुमार मिश्रा ने सोशल मीडिया पर एक मजेदार वीडियो शेयर किया है। यश कुमार मिश्रा और उनकी पत्नी निधि झा दोनों ही सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और सोशल मीडिया के जरिए ही दोनों अपनी जिंदगी के उतार-चढ़ाव के बारे में फैंस को बताते नजर आते हैं। ऐसे में हाल ही में अपने लेटेस्ट वीडियो में यश कुमार निधि झा संग अपनी शादी के फैसले को गलत बताते हुए नजर आए हैं।

अब ऐसे में आप भी सोच रहे होंगे कि यश कुमार के शादी के फैसले को गलत बताने के पीछे की वजह क्या है, तो बता दें उनका यह वीडियो एक रील वीडियो है। इसमें आप देख सकते हैं कि यश कुमार के साथ उनकी पत्नी निधि झा भी नजर आ रही है और वह उनके बालों को सहला रही हैं। वहीं एक्टर फोन पर अपने ससुर से बात कर रहे हैं। इस दौरान उनके ससुर उनसे फोन पर कह रहे हैं कि- दामाद जी, आज आ जाओ… आपके साले के लिए एक लड़की देखी जा रही है।

whatsapp channel

google news

 

 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

 

A post shared by Yash Kumarr (@yashkumarr12)

ससुर से ये क्या बोल रहे है यश कुमार

ससुर की बात सुनने के बाद यश कुमार निधि की तरफ देख कर कहते हैं, कि आप ही देख लो… ससुर जी…. मेरा तो खुद का फैसला गलत है। इस पर निधि झा उन्हें घूरती हुई नजर आती है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। अब तक वीडियो को 12 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं।

Yash Kumar Mishra And Nidhi Jha

फैंस ने अलग-अलग अंदाज में दिया रियेक्शन

खास बात यह है कि इस वीडियो को देखने के बाद लोग इस पर जमकर रिएक्शन देते नजर आए हैं। इस दौरान एक यूजर ने लिखा- आप हर बार गलत फैसला ही क्यों ले लेते हैं… वहीं दूसरे ने कहा- इतनी जल्दी सर… तो वहीं तीसरे ने कहा- तो एक और बार शादी कर लो… वहीं इस पोस्ट पर कुछ लोग निधि झा की क्यूटनेस की भी तारीफ करते नजर आए।

Share on