खेसारी लाल यादव के फैंन हुए रवि किशन, कहा- ये भोजपुरी जगत का चमकता सितारा है

Written by: Kavita Tiwari | biharivoice.com • 05 जुलाई 2025, 4:31 अपराह्न

Khesari Lal Yadav And Ravi Krishan: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में खेसारी लाल यादव का नाम टॉप ट्रेंडिंग एक्टर के तौर पर गिना जाता है। खेसारी लाल यादव फिल्मों और गानों का हिट गारंटी कार्ड माने जाते हैं। वही इन दिनों खेसारी अपनी अगली फिल्म ‘मेहरवान’ की शूटिंग में बिजी है। इस फिल्म का हाल ही में मुहूर्त हुआ और इसके मुहूर्त के मौके पर भोजपुरी एक्टर और गोरखपुर से सांसद रवि किशन भी मौजूद रहें। रवि किशन ने फिल्म की सफलता के लिए कामना करते हुए खेसारी लाल यादव की जमकर तारीफ की। साथ ही उन्हें आशीर्वाद और शुभकामनाएं भी दी।

रवि किशन ने की खेसारी लाल यादव की जमकर तारीफ

खेसारी लाल यादव की अगली फिल्म के मुहूर्त के मौके पर पहुंचे रवि किशन ने उनकी जमकर तारीफ की। रवि किशन ने कहा- खेसारी का हर प्रोजेक्ट बेहतरीन होता है, इसलिए वह उम्मीद करते हैं कि वह अच्छी फिल्मों पर ही हमेशा काम करें, ताकि हमारी भोजपुरी इंडस्ट्री और भी आगे बढ़ती रहे। भोजपुरी के दर्शक बड़े दिलवाले होते हैं। ऐसे में अच्छी फिल्मों और गानों पर उनका प्यार हमेशा मिलता रहे और हमारी भोजपुरी ऐसे ही आगे बढ़ती रहे।

साथ ही इंडस्ट्री में और भी नए कलाकारों का दिल खोलकर स्वागत किया जाए। अच्छे कॉन्सेप्ट के साथ शानदार मनोरंजन वाली फ़िल्में और गाने इसी तरह आते रहे। इन दिनों लगातार अच्छे काम के साथ-साथ भोजपुरी फिल्म जगत का दुनिया में नाम हो रहा है।

ये है खेसारी लाल यादव की अगली फिल्म

बता दे खेसारी लाल यादव की फिल्म ‘मेहरवान’ के निर्माता संजय शर्मा और इसके निर्देशक सुनील उपाध्याय हैं। वहीं इस फिल्म में म्यूजिक कृष्णा बेदर्दी दे रहे हैं और डोओपी आरआर प्रिंस है। इस फिल्म में खेसारी लाल यादव नए अवतार में नजर आने वाले हैं। सूत्रों की माने तो यह फिल्म इस साल की सबसे बड़ी रोमांटिक फिल्म होगी। हालांकि अब तक इस फिल्म की कहानी को लेकर कोई भी खुलासा नहीं किया गया है। वही इस फिल्म में रवि किशन के साथ-साथ श्रद्धा नवल, विनोद मिश्र, महेश आचार्य, सोनू पांडे, प्रकाश जैश, राज मौर्य, साकेत चटर्जी, अंजलि, निशा तिवारी, मानवी सिंह, सिद्धार्थ सिंह और नीरज बाबा मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं।

About the Author :

Kavita Tiwari

मीडिया के क्षेत्र में करीब 7 साल का अनुभव प्राप्त हुआ। APN न्यूज़ चैनल से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद कई अलग-अलग चैनलों में असिस्टेंट प्रोड्यूसर से लेकर रन-डाउन प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया। वहीं फिलहाल बीते 1 साल 6 महीने से बिहार वॉइस वेबसाइट के साथ नेशनल, बिजनेस, ऑटो, स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रही हूं। वेबसाइट पर दी गई खबरों के माध्यम से हमारा उद्देश्य लोगों को बदलते दौर के साथ बदलते भारत के बारे में जागरूक करना एवं देशभर में घटित हो रही घटनाओं के बारे में जानकारी देना है।