भाग्यश्री का बेटा इस एक्ट्रेस को कर रहा डेट? डेब्यू के साथ ही शुरु हुए लव-अफेयर्स के चर्चे

Written by: Kavita Tiwari | biharivoice.com • 04 जुलाई 2023, 7:00 अपराह्न

मीडिया रिपोर्ट में यह दावा किया जा रहा है कि अभिमन्यु दसानी को प्यार हो गया है। खास बात यह है कि जिनके साथ उनकी जी नज़दीकियां लगातार बढ़ रहे हैं

Bhagyashree Son Abhimanyu Dassani Love Affairs: बॉलीवुड की टॉप अदाकारा मानी जाने वाली भाग्यश्री के बेटे अभिमन्यु दसानी बॉलीवुड इंडस्ट्री में आते ही छाते नजर आ रहे हैं। दरअसल हाल फिलहाल अभिमन्यु दस्सानी का नाम उनके लव अफेयर्स के चलते खासा सुर्खियों में छाया हुआ है। मीडिया रिपोर्ट में यह दावा किया जा रहा है कि अभिमन्यु दसानी को प्यार हो गया है। खास बात यह है कि जिनके साथ उनकी जी नज़दीकियां लगातार बढ़ रहे हैं वह कोई और नहीं बल्कि द फैमिली मैन की एक्ट्रेस श्रेया धनवंतरी है।

श्रेया धनवंतरी को डेट कर रहे हैं अभिमन्यु दसानी?

बता दे अभिमन्यु दसानी और श्रेया धनवंतरी जल्द ही एक फिल्म में एक साथ नजर आने वाले हैं। श्रेया और अभिमन्यु नौसिखिये फिल्म में एक साथ काम कर रहे हैं। इसकी शूटिंग भोपाल में की जा रही है। बीते एक महीने से फिल्म की शूटिंग भोपाल में ही चल रही है। शूटिंग के दौरान दोनों की नज़दीकियां इस कदर है कि दोनों को अक्सर एक साथ सपोर्ट किया जा रहा है। यही वजह है कि रिपोर्ट में यह दावा किया जा रहा है कि दोनों अपने रिश्ते को लेकर काफी सीरियस है।

Shreya Dhanwanthary

बता दे श्रेया और अभिमन्यु को हाल ही में लस्ट स्टोरी 2 की स्क्रीनिंग पर देखा गया था। लस्ट स्टोरी की स्क्रीनिंग पर श्रेया और अभिमन्यु ने काफी तस्वीरें भी खिंचवाई थी। हालांकि इस दौरान मीडिया के कैमरों में तो दोनों की केमिस्ट्री कैप्चरर हुई, लेकिन दोनों ने अपने रिश्ते को कंफर्म नहीं किया है। फिलहाल दोनों अपने रिश्ते को लेकर चुप्पी साधे नजर आ रहे हैं।

Abhimanyu Dassani

कौन है अभिमन्यु दसानी?

बता दे अभिमन्यु दसानी भाग्यश्री और उनके पति हिमालय दासानी के बेटे हैं। उन्होंने फिल्म ‘मर्द को दर्द नहीं होता’ से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था। इसके बाद अभिमन्यु को निकम्मा, मीनाक्षी सुंदरेश्वर जैसी फिल्मों में भी देखा जा चुका है। साथ ही उन्होंने सलमान खान की फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ में अपनी मां भाग्यश्री के साथ कैमियो भी किया है।

About the Author :

Kavita Tiwari

मीडिया के क्षेत्र में करीब 7 साल का अनुभव प्राप्त हुआ। APN न्यूज़ चैनल से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद कई अलग-अलग चैनलों में असिस्टेंट प्रोड्यूसर से लेकर रन-डाउन प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया। वहीं फिलहाल बीते 1 साल 6 महीने से बिहार वॉइस वेबसाइट के साथ नेशनल, बिजनेस, ऑटो, स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रही हूं। वेबसाइट पर दी गई खबरों के माध्यम से हमारा उद्देश्य लोगों को बदलते दौर के साथ बदलते भारत के बारे में जागरूक करना एवं देशभर में घटित हो रही घटनाओं के बारे में जानकारी देना है।