Thursday, June 1, 2023

RJD में शामिल हुए बाहुबली MLA अनंत सिंह के ‘हनुमान’, सियासी गलियारे में मची हलचल!

हिन्दुतान के लोकतंत्र की ये भी बड़ी अजीब विडंबना है कि यहाँ के चुनाव में बाहुबली नेता का बोलबाला है और वे जनता के मतदान से चुनाव जीत भी जाते हैं। यहाँ जातीय समीकरण और धार्मिक भावनाएं इतनी कट्टर है कि इसके आगे आदर्शवादिता हाँफते हुए नजर आती है। लोग कितना ही क्यों न कहे की जाति और पंथ मतदान का आधार नहीं है. नेता कितना ही क्यों न कहे कि वे विकास की राजनीति करते हैं लेकिन यहाँ की राजनीति बहुत ही जटिल है जिसमे कई चीजो का सम्मिश्रण है। हर छोटी बड़ी घटनाएं पर राजनीति होती है और सियासत का पारा बढ़ जाता है। दिन में कई कई बार नेतागण सुर्खियां बटोरते है , आरोप प्रत्यारोप तो रोज की आदतें बन गयी है।

इन दिनों सियासत इस बात को लेकर गर्म है कि बाहुबली नेता अनंत सिंह के दाएं हाथ माने जाने वाले नेता श्रवण कुमार उर्फ बंटू सिंह राजद में शामिल हो गए हैं। इतना ही नहीं राजद में शामिल होते ही उन्हें प्रदेश प्रवक्ता का पद भी लगे हाथ दे दिया गया है।

राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने बंटू सिंह को पार्टी की सदस्यता दिलाई और प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त किया। गौरतलब है कि बंटू सिंह जब अपने विरोधियो को घेरना शुरू करते हैं तो उसे बचने के कोई मौका नहीं देते। अपने बयानों और जवाबी हमले से वे अपने विरोधियो को चित्त करते हुए नजर आते है। उनकी इसी आक्रामकता को देखते हुए राजद ने बंटू सिंह को अपना प्रदेश प्रवक्ता बना दिया है, ताकि राजद पर लगाए जा रहे आरोपो का वे मुहतोड़ जवाब दे सके और जवाबी हमले से राजद के विरोधियो को रौंदते रहे।

बंटू सिंह बाहुबली नेता और मोकामा के एमएलए अनंत सिंह के परमभक्त और हनुमान कहे जाते हैं। वे अनंत सिंह के साथ साये की तरह रहते हैं, तथा जब भी पेशी के लिये अनंत सिंह कोर्ट आते हैं, बंटू सिंह उनके साथ ही नजर आते हैं। जब अनंत सिंह गिरफ्तार किये गए थे, उस वक्त भी बंटू सिंह उनके साथ नजर आए थे। बंटू सिंह अपने विरोधियो को कई तरह के उपनाम देकर जुबानी हमला करते हैं।

whatsapp-group

अनंत सिंह के विधानसभा क्षेत्र मोकामे में भी उनके प्रतिनिधि के तौर पर बंटू सिंह ही नजर आते है। अब राजद ने अपने विरोधियों को बंटू सिंह के माध्यम से खास सन्देश दिया है कि अब राजद पर हमला बोलनेवाले को ईंट का जवाब पत्थर से करके जवाब मिलेगा। बंटू सिंह अपने आका अनंत सिंह के लिये काम करते हुए अनंत सिंह के विरोधियो को काफी घेर चुके हैं, जिसके बाद अब सियासत में हलचल होने लगी है।

google news

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,790FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles