‘यह मेरा आखिरी बर्थडे विश होगा…,’ धोनी के जन्मदिन पर अश्विन ने क्यों कहा ऐसा; जाने वजह

Dhoni Birthday: 7 जुलाई महेंद्र सिंह धोनी ने अपना 42वां जन्मदिन मनाया। महेंद्र सिंह धोनी देश के ही नहीं बल्कि दुनिया के सफलतम कप्तानों में से एक रहे हैं। इस मौके पर कप्तान धोनी को क्रिकेट के बड़ी-बड़ी हस्तियों ने शुभकामनाएं दी। इसी बीच रविंद्र चंद्र अश्विन का महेंद्र सिंह धोनी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी परंतु इन्होंने जन्मदिन को विश करते हुए कुछ ऐसा लिखा कि हर कोई पर चौक गया। उन्होंने लिखा कि यह मेरा आखरी विश होगा। जाने आखिर अश्विन ने महेंद्र सिंह धोनी  के जन्मदिन पर ऐसा क्यों लिखा आइए बताते हैं…

गौरतलब है कि रविंद्र चंद्र अश्विन को महेंद्र सिंह धोनी के कप्तानी में ही आईपीएल से पहचान मिली थी। इसी के बाद वह टीम इंडिया   में शामिल हुए और वर्ल्ड कप 2011 के विजेता टीम के हिस्सा बने। रविंद्र चंद्र अश्विन ने महेंद्र सिंह धोनी के साथ लंबे समय तक क्रिकेट खेला है। रविंद्र चंद्र अश्विन और महेंद्र सिंह धोनी की दोस्ती काफी घनी है। आईपीएल के साथ-साथ इंटरनेशनल क्रिकेट में भी दोनों ने कई मैच एक साथ खेले हैं। अब महेंद्र सिंह धोनी के 42 वे बर्थडे पर अपने  दोस्त को काफी अनोखे अंदाज में जन्मदिन विश किया। यह विश उन्होने ट्विटर प्रोफाइल से किया है।

आखिर अश्विन ने क्या लिखा

रविंद्र चंद्र अश्विन ने माही को बर्थडे विश करते हुए लिखा कि 7 जुलाई को ग्रेट मैन को बर्थडे विश करना कोई डिजास्टर हो सकता है। हैप्पी बर्थडे माही भाई। आगे अश्विन ने अपने पोस्ट में लिखा की- यह ट्विटर पर किया गया उनके द्वारा किसी को आखरी बर्थड़े विश है। उन्होंने यह भी कहा कि वह सोचते हैं कि किसी को डायरेक्ट कॉल कर विश करना ही सही है।  आखिर में उन्होंने एक लाइन और लिखा कि यह नोट ढेर सारे गॉसिप और स्टोरी को घुमाने वालों के लिए है।

भारत के सफलतम कप्तानों में से एक महेंद्र सिंह धोनी का जन्म 7 जुलाई 1981 को रांची में हुआ था। माही 42 साल के हो गए हैं। इतने सालों में उन्होंने कई उपलब्धियां हासिल की है। उनकी कप्तानी में भारतीय टीम ने कई सारे आईसीसी के खिताब  को अपने नाम किए। इन्हीं की कप्तानी में टीम इंडिया ने 2007 में टी-20 वर्ल्ड कप, 2011 में वनडे वर्ल्ड कप तथा 2013 में चैंपियन ट्रॉफी का खिताब हासिल किया ।

whatsapp channel

google news

 
Share on