चौथी बार पिता बनें 50 साल के अर्जुन रामपाल, बिना शादी गर्लफ्रेंड ने दिया बेटे को जन्म; देखें पोस्ट

Written by: Kavita Tiwari | biharivoice.com • 21 जुलाई 2023, 11:09 पूर्वाह्न

Arjun Rampal girlfriend: बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल चौथी बार पिता बने हैं। अर्जुन रामपाल की गर्लफ्रेंड ग्रेबिएला ने बेटे को जन्म दिया है।

Arjun Rampal girlfriend Son: बॉलीवुड इंडस्ट्री के टॉप एक्टर अर्जुन रामपाल चौथी बार पिता बने हैं। अर्जुन रामपाल की गर्लफ्रेंड ग्रेबिएला ने बेटे को जन्म दिया है। यह खुशखबरी खुद एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए साझा की है। इस दौरान उन्होंने एक टॉवल की तस्वीर शेयर करते हुए अपनी खुशखबरी बांटी है। बता दे ग्रेबिएला ने अर्जुन रामपाल के दूसरे बच्चे को बिना शादी के जन्म दिया है। बता दें इससे पहले भी ग्रेबिएला और अर्जुन रामपाल का एक बेटा है।

चौथी बार पिता बनें अर्जुन रामपाल (Arjun Rampal girlfriend Baby)

अर्जुन रामपाल ने चौथी बार अपने पिता बनने की खुशखबरी सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए साझा की है। इस दौरान एक्टर ने एक बेहद दिलचस्प तस्वीर साझा की है। यह तस्वीर एक टॉवल की है, जिस पर एक टेडी बियर बना है और ऊपर- हेलो वर्ल्ड… लिखा है। उस तस्वीर को साझा करते हुए अर्जुन रामपाल ने कैप्शन में लिखा- मेरे परिवार और मुझे बेबी बॉय हुआ है। मां और बेटा दोनों स्वस्थ है।

उन्होंने आगे अपने पोस्ट में डॉक्टर और नर्सों की पूरी टीम का भी धन्यवाद किया। उन्होंने लिखा- इतना ख्याल रखने के लिए आपका शुक्रिया, हम सभी ओवर द मून पर हैं। अर्जुन रामपाल ने आगे लिखा- आप सभी के सपोर्ट देने के लिए शुक्रिया और ढेर सारा प्यार, बेबी का जन्म 20 जुलाई 2023 को हुआ है।

4 बच्चों के पिता है अर्जुन रामपाल

अर्जुन रामपाल ने जैसे ही यह पोस्ट किया, सोशल मीडिया पर उन्हें बधाई देने वालों का तांता लग गया। उनके फैंस से लेकर बॉलीवुड सेलिब्रिटी तक सभी उन्हें लगातार बधाइयां दे रहे हैं। बता दे अर्जुन रामपाल और ग्रेबिएला ने अब तक शादी नहीं की है। वही बिना शादी के ग्रेबिएला ने एक्टर के दूसरे बेटे को जन्म दिया है। दोनों के पहले बेटे का जन्म साल 2019 में हुआ था। अर्जुन रामपाल के बड़े बेटे का नाम अरिक रामपाल है। इसके अलावा उनकी दो बेटियां भी है जिनका नाम मीगिका का और मायरा है। यह दोनों बेटियां उनकी पहली पत्नी से है।

ये भी पढ़ें- ग्लैमर क्वीन है अर्जुन रामपाल की बेटी, 17 साल की उम्र में रैंप वॉक देख घायल हुए लोग, देखें

About the Author :

Kavita Tiwari

मीडिया के क्षेत्र में करीब 7 साल का अनुभव प्राप्त हुआ। APN न्यूज़ चैनल से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद कई अलग-अलग चैनलों में असिस्टेंट प्रोड्यूसर से लेकर रन-डाउन प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया। वहीं फिलहाल बीते 1 साल 6 महीने से बिहार वॉइस वेबसाइट के साथ नेशनल, बिजनेस, ऑटो, स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रही हूं। वेबसाइट पर दी गई खबरों के माध्यम से हमारा उद्देश्य लोगों को बदलते दौर के साथ बदलते भारत के बारे में जागरूक करना एवं देशभर में घटित हो रही घटनाओं के बारे में जानकारी देना है।