Arijit Singh Sister: अरिजीत सिंह से कम नहीं है उनकी बहन, रिलीज हुआ पहला गाना, आपने सुना क्या?

Arijit Singh Sister Amrita Singh First Song: बॉलीवुड के मशहूर सिंगर अरिजीत सिंह किसी पहचान के मोहताज नहीं है। उनके गाने फिल्मों से लेकर यूट्यूब तक, सोशल मीडिया से लेकर संगीत के कई अलग-अलग प्लेटफार्म पर काफी धमाल मचाते हैं। वही बता दे कि अरिजीत सिंह की बहन अमृता सिंह भी संगीत की दुनिया में डेब्यू कर चुकी है। अमृता की आवाज भी उनके भाई की तरह ही लोगों के दिलों पर जादू चला रही है। खास बात यह है कि अरिजीत सिंह ने अपनी बहन के लिए कभी कोई पब्लिसिटी भी नहीं की है। ऐसे में उनकी बहन ने लोगों के दिलों में जो जगह बनाई है और जो मुकाम हासिल किया है, वह उनकी अपनी मेहनत और उनकी आवाज के दम पर है।

अरिजीत सिंह ने की बहन की तारीफ

बता दे एक समय अरिजीत सिंह ने यह कहा था कि वह अपनी बहन के लिए एक कभी पब्लिसिटी नहीं करेंगे और हुआ भी ऐसा ही…। बता दे कुछ दिन पहले ही अमृता सिंह का बॉलीवुड में पहला सिंगल सिंगर गाना आया है, जिसे सुनकर अरिजीत सिंह खुद को उनकी तारीफ करने से रोक नहीं पाए। अरिजीत ने कहा कि- उनकी बहन की आवाज उन्हें मां की याद दिलाती है। बता दे अमृता ने भले ही पहली बार हिंदी गाने से लोगों के बीच पहचान बनाई हो, लेकिन इससे पहले वह बंगला में कई गाने गा चुकी है।

मालूम हो कि अमृता सिंह ने इससे पहले बीते साल नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई फिल्म पैगलेट में अरिजीत सिंह और रफ्तार के साथ थीम सॉन्ग पैगलेट ख्वाहिशें निभा दो गाया था, जिसे लोगों ने काफी सराहा था। वही बॉलीवुड में यह उनका पहला गाना था। पैगलेट के गाने के बाद अब अमृता सिंह अपने सिंगल सिगर गाने सईयां से… को लेकर एक बार फिर वापसी कर रही हैं। यह उनका पहला सिंगल गाना है। यह गाना पूरी तरीके से रोमांटिक थीम पर बेस है। यह अमृता के अब तक के सभी गानों से बिल्कुल अलग है।

दिल के बेहद करीब है सईयां से गाना- अमृता सिंह

अमृता अरिजीत सिंह के साथ अब तक कई बार स्टेज परफॉर्मेंस भी कर चुकी है, लेकिन सईयां से गाने के जरिए वह पहली बार सिंगल सिंगर के तौर पर डेब्यू कर रही हैं। बता दे अमृता सिंह के सईयां से गाने को रेड रिबन म्यूजिक के बैनर तले रिलीज किया गया है। ऋतु जैन ने इसे म्यूजिक दिया है और धीरज कुमार ने इसका गीत लिखा है। यह उनके तीन गानों की सीरीज का पहला गाना है। अमृता ने अपने सोलो सिंगल रिलीज के मौके पर कहा कि- यह गाना उनके दिल के बेहद करीब है। इसकी कंपोजिशन, इसके बोल… इन सभी ने मेरे दिल को छुआ है और मुझे यकीन है कि सुनने वाले लोग इसे बेहद पसंद करेंगे।

whatsapp channel

google news

 
Share on