iPhone 15 के लॉन्च में कुछ घंटे बाकी, जल्दी तैयार कर ले कैश, जानें कीमत से फीचर तक पूरी डिटेल

Written by: Kavita Tiwari | biharivoice.com • 11 सितम्बर 2023, 2:33 अपराह्न

iPhone 15: Apple अपनी इस अपकमिंग सीरीज में iPhone 15, iPhone 15 plus, iPhone 15 Pro और iPhone 15 Pro Max को लॉन्च करने वाली है।

iPhone 15 Price, Feature And Booking: फाइनली लंबे इंतजार के बाद कल एप्पल अपने नए फोन आईफोन 15 को लॉन्च करने वाला है। आईफोन लवर्स के लिए यह खबर किसी बड़ी खुशखबरी से कम नहीं है। ऐसे में अगर आप आईफोन सीरीज के इस एप्पल आईफोन 15 को खरीदना चाहते हैं, तो जल्द ही पूरी तैयारी कर लीजिए। कंपनी अपनी इस अपकमिंग सीरीज में iPhone 15, iPhone 15 plus, iPhone 15 Pro और iPhone 15 Pro Max को लॉन्च करने वाली है। आइये लिए हम आपको बताते हैं कि आईफोन 15 की इस अपकमिंग सीरीज में कौन-कौन से नए फीचर होंगे और इसकी कीमत क्या होगी?

फीचर और बैटरी

इस फोन में आपको 6.1 इंच की सुपर रेटिना XDR OLED डिस्प्ले और Dynamic Island जैसे जबरदस्त फीचर मिल सकते हैं। इसके साथ ही कंपनी आपको आईफोन 15 में Apple a16 Bionic चिपसेट भी देने वाली है। इसमें आपको 3877mAh की बैटरी मिलेगी, जो काफी लंबे समय तक चलने में सक्षम होगी।

ये भी पढ़ें – Apple Macbook: Apple का सस्ता लैपटॉप जल्द होगा लॉन्च, 20 हजार के रेंज मे आने की उम्मीद

इसके साथ ही कंपनी आपको आईफोन 15 और आईफोन 15 प्लस में फोटो और वीडियोग्राफी के लिए जबरदस्त कैमरा भी ऑफर कर रही है। इस दौरान इन फोन के प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल और सेकेंडरी कैमरा 12 मेगापिक्सल के हो सकते हैं। खास बात ये है कि सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फ्रंट में आपको 12 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।

क्या है आईफोन 15 की कीमत? (What is iPhone 15 price)

बात आईफोन 15 की कीमत की करें तो बता दें कि इसकी शुरुआती कीमत 65,000 रुपए से शुरू हो सकती है। वही आईफोन 15 प्लस की शुरुआती कीमत 75000 के आसपास बताई जा रही है। फिलहाल कंपनी इसकी ऑफिशियल कीमत का ऐलान इसके लॉन्च के साथ ही करेगी।

About the Author :

Kavita Tiwari

मीडिया के क्षेत्र में करीब 7 साल का अनुभव प्राप्त हुआ। APN न्यूज़ चैनल से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद कई अलग-अलग चैनलों में असिस्टेंट प्रोड्यूसर से लेकर रन-डाउन प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया। वहीं फिलहाल बीते 1 साल 6 महीने से बिहार वॉइस वेबसाइट के साथ नेशनल, बिजनेस, ऑटो, स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रही हूं। वेबसाइट पर दी गई खबरों के माध्यम से हमारा उद्देश्य लोगों को बदलते दौर के साथ बदलते भारत के बारे में जागरूक करना एवं देशभर में घटित हो रही घटनाओं के बारे में जानकारी देना है।